National

कानपुर में ट्रेन हादसा, साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्‍बे पटरी से उतरे, वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी

कानपुर में शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे ट्रेन हादसा हो गया। गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के निकट हुआ। ड्राइवर के अनुसार प्रथम दृष्टया बोल्डर इंजन से टकराया और इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त/मुड़ गया।

कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के पास 19168 साबरमती एक्सप्रेस के 22 कोच पटरी से उतर गए। यह ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। फिलहाल, कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है। रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंच गया है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने कहा कि हादसा बोल्डर टकराने से हुआ है। हादसे के चलते कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। कानपुर से बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश जाने वाली ट्रेनों को कैंसल किया गया। कुछ ट्रेनों के रास्ते बदले गए।

कानपुर के डीएम राकेश कुमार सिंह का कहना है कि करीब 22 कोच पटरी से उतरे हैं। वह और एसडीएम मोके पर मौजूद हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है। कुछ लोगों को मामूली खरोंच आई है। कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। एंबुलेंस खड़ी हैं जो यात्री हैं उन्‍हें उनके गंतव्‍य तक या रेलवे स्‍टेशन तक ले जाने के लिए बसों का इंतजाम किया है।

इस बीच घटनास्‍थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल से एक विशेष ट्रेन से यात्रियों को कानपुर सेंट्रल भेजा जा रहा है। यहां से उन्हें गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

15 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

27 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago