National

सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, सिम पोर्ट कराने के नियम भी बदले; आज 1 जुलाई से यह बदलाव हो गए लागू

जून का महीना खत्म हो गया है और आज से जुलाई 2024 शुरू हो गया है. हर महीने की तरह ये नया महीना भी कई तरह के बदलाव (Rule Change From 1st July) लेकर आया है. इसमें घर की रसोई के बजट से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम तक शामिल हैं. पहली तारीख से देश में एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हुआ है और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर राहत दी है. राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 30 रुपये तक कम (LPG Price Cut) हो गए हैं. आइए ऐसे ही 5 बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं, जो हर घर और हर जेब पर असर डालने वाले हैं…

पहला बदलाव: LPG के दाम घटे

देश में फिर LPG Price में कटौती की गई है. हालांकि, इस बार भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) को यथावत रखा है, जबकि कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है, जो 1 जुलाई 2024 को सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं. बीते कुछ समय में जहां 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial PLG Cylinder) की कीमतों में कई बार चेंज देखने को मिला है.

ताजा बदलाव के बाद आज से दिल्ली में सिलेंडर 30 रुपये सस्ता हो गया है. Delhi LPG Price की बात करें तो इसका दाम 1676 रुपये से घटकर 1646 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा कोलकाता में ये 1787 की जगह 1756 रुपये का मिलेगा. चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 1840.50 रुपये की जगह 1809.50 रुपये में मिलेगा वहीं मुंबई की बात करें तो इसका दाम 1598 रुपये हो गया है, जो पहले 1629 रुपये का मिल रहा था.

दूसरा बदलाव- क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट

अगर आप भी क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल करते हैं, तो आज 1 जुलाई 2024 की तारीख से आपके लिए भी नियम बदल गए हैं. दरअसल, महीने के पहले ही दिन से क्रेडिट कार्ड पेमेंट से जुड़ा बड़ा बदलाव लागू होने जा रहे हैं. इसके बाद कुछ पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिये बिल पेमेंट में परेशानी पेश आ सकती है. इन प्लेटफॉर्म्स में क्रेड (CRED), फोनपे (PhonePe), बिलडेस्क (BillDesk) जैसे कुछ फिनटेक शामिल हैं. दरअसल, RBI के नए रेग्युलेशन के मुताबिक, एक जुलाई से सभी क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम यानी BBPS के जरिए किए जाने चाहिए. उसके बाद से सभी को भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के माध्यम से बिलिंग करनी होगी.

तीसरा बदलाव- Sim कार्ड पोर्ट रूल

TRAI की तरफ से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों बदलाव किया जाता रहा है. अब एक बार फिर सिम कार्ड से संबंधित नियम बदल गया है. ये बड़ा चेंज भी 1 जुलाई 2024 से लागू हुआ है. ट्राई ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) नियम में बदलाव करते हुए सिम स्वैप फ्रॉड से बचने के लिए इस नियम को लागू किया गया है. इसके तहत सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने की स्थिति में आपको थोड़ा इंतजार करना होगा. पहले सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने के बाद आपको स्टोर से तुरंत नया सिम कार्ड मिल जाता था, लेकिन New Rule के मुताबिक, अब इसका लॉकिंग पीरियड बढ़ा दिया गया है और यूजर्स को 7 दिन तक इंतजार करना होगा.

बता दें कि मार्च 2024 में ट्राई ने एक एक्स पोस्ट के जरिए 1 जुलाई से सिम पोर्ट कराने के नियम में इस बदलाव के संबंध में जानकारी शेयर की थी. हालांकि, इसकी डेट आगे बढ़ेगी या नहीं, इसे लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है.

चौथा बदलाव: मोबाइल पर बात करना भी महंगा

जुलाई 2024 में लागू होने वाले बदलावों की लिस्ट में चौथा भी आपके मोबाइल फोन से जुड़ा हुआ है. दरअसल, रिलायंस जियो (Reliance Jio) से लेकर एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vodaphone-Idea) तक ने अपने टैरिफ प्लान महंगे कर दिए हैं. ये नए प्लान 3-4 जुलाई से लागू होने वाले हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

58 मिनट ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

3 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

13 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

14 घंटे ago