National

महिला IRS अधिकारी लिंग परिवर्तन कराकर बन गई पुरुष, मिला नया नाम; सरकार ने भी दी मंजूरी

भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी ने अपना लिंग परिवर्तन कराया है। वित्त मंत्रालय ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सभी आधिकारिक कागजातों में उनका नाम और लिंग बदलने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। भारतीय सिविल सेवाओं में ऐसा पहली बार हुआ है।

हैदराबाद में सीमा शुल्क उत्पाद शुल्क और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (सीईएसटीएटी) के मुख्य आयुक्त के कार्यालय में संयुक्त आयुक्त के पद पर तैनात एम अनुसूया ने लिंग और नाम परिवर्तन का अनुरोध किया था। उन्होंने अपना नाम बदलकर एम अनुकथिर सूर्या कर लिया है। साथ ही उन्होंने लिंग वाले कॉलम में महिला की जगह पुरुष करने का अनुरोध किया था।

सूर्या ने दिसंबर 2013 में चेन्नई में सहायक आयुक्त की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद 2018 में उन्हें डिप्टी कमिश्नर बनाया गया। उन्होंने पिछले साल हैदराबाद में अपनी वर्तमान पोस्टिंग पर जॉइन की थी। उन्होंने चेन्नई में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स में अपनी स्नातक की डिग्री पूरी की। इसके बाद 2023 में भोपाल में नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी से साइबर लॉ और साइबर फोरेंसिक में पीजी डिप्लोमा पूरा किया।

आपको बता दें कि 15 अप्रैल 2014 को नालसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। तीसरे लिंग को मान्यता दी गई। साथ ही यह कही गया कि लिंग की पहचान चुनना किसी के लिए भी एक व्यक्तिगत विकल्प है। इस फैसले के बाद ओडिशा के एक पुरुष वाणिज्यिक कर अधिकारी ने ओडिशा वित्तीय सेवा में शामिल होने के पांच साल बाद 2015 में अपना लिंग बदल कर महिला बनने का निर्णय लिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

5 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

5 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

15 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

15 घंटे ago