समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NationalBiharNEWS

तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, ऐसा हो सकता है मोदी मंत्रिमंडल

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बीजेपी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही एनडीए ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है, इसके बाद यह साफ हो चुका है कि केंद्र में एक बार फिर ‘मोदी सरकार’ बनेगी. बुधवार को सात लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास में बैठक हुई. इस बैठक में एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने एक सुर में कहा कि नरेंद्र मोदी के पास ‘विकसित भारत’ के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण है. हम सभी इस लक्ष्य को हासिल करने में भागीदार बनने को तैयार हैं.

9 जून को हो सकता है शपथ ग्रहण

खबरों की मानें तो सात जून यानी शुक्रवार को एनडीए की एक और बैठक बुलाई जा सकती है. इस बैठक के बाद राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सकता है. शपथ ग्रहण समारोह की तारीख को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, हालांकि मीडिया में जो खबरें चल रहीं हैं, उसके अनुसार 9 जून को नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ ले सकते हैं. इस बीच लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि इस बार मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में किसे जगह मिल सकती है.

IMG 20240520 WA0068

IMG 20230604 105636 460

नायडू ने मांगे स्पीकर पद व तीन मंत्रालय

गौरतलब है कि केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने की कवायद जारी है. एनडीए के घटक दल की इस बार सरकार में अहम भूमिका हो सकती है. तीसरी बार मोदी कैबिनेट कैसा होगा इसे लेकर अभी असमंजस की स्थिति हैं, हालांकि मीडिया रिपोर्ट से आ रही जानकारी के मुताबिक जेडीयू और टीडीपी दोनों केंद्र सरकार में बड़ी हिस्सेदारी मांग सकते हैं.

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार में तीन अहम मंत्रालय के साथ-साथ लोकसभा अध्यक्ष का पद मांगा है. गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष का पद हासिल किया था. इधर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू केंद्र सरकार में बड़ी हिस्सेदारी की मांग कर सकती है. हालांकि जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने साफ करते हुए तीन मंत्रालय वाली मांग को खारिज कर दिया है. उन्होंने विशेष तौर पर कहा है कि हमारी कोई मांग नहीं है. हम प्रधानमंत्री के साथ हैं.

IMG 20230701 WA0080

कुमारस्वामी और चिराग पासवान ने क्या कहा

बता दें, कर्नाटक में 2 सीटें जीतने वाले जेडीएस नेता कुमारस्वामी अपने बेटे के लिए कृषि मंत्रालय और दामाद सीएन मंजूनाथ के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की मांग कर रहे हैं. जबकि एलजेपी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कैबिनेट में दो-तीन मंत्री पद पर कहा है कि मैं ऐसी सभी बातों का खंडन करता हूं. उन्होंने कहा कि उनकी कोई मांग नहीं है. अपनी बात पर जोर देते हुए चिराग ने कहा कि कोई मांग नहीं हो सकती क्योंकि हमारा लक्ष्य था नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं. उन्होंने कहा कि सभी सहयोगियों ने इसके प्रति ईमानदार भूमिका निभाई. कैबिनेट पद आवंटित करना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है. इसलिए, किसी भी सहयोगी दल की ओर से कोई मांग नहीं है.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150