National

सांसद की बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को BMW से कुचला, थाने से ही मिल गई जमानत

पुणे पोर्श कांड को एक महीने से भी कम समय हुआ है कि एक और हाई-प्रोफाइल व्यक्ति से जुड़ा हिट-एंड-रन का मामला सामने आया है। एक राज्यसभा सांसद की बेटी ने कथित तौर पर चेन्नई में फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति को अपनी बीएमडब्ल्यू कार से कुचल दिया। व्यक्ति की मृत्यु हो गई और महिला को कुछ ही देर में जमानत भी मिल गई है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की रात, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद बीड़ा मस्तान राव की बेटी माधुरी अपनी बीएमडब्ल्यू कार चला रही थी, उसके साथ एक महिला मित्र भी थी। उसने कथित तौर पर चेन्नई के बेसेंट नगर में नशे की हालत में फुटपाथ पर सो रहे 24 वर्षीय पेंटर सूर्या को कार से कुचल दिया। अधिकारियों ने बताया कि माधुरी मौके से तुरंत भाग गई, जबकि उसकी दोस्त कार से उतर गई और दुर्घटना के बाद इकट्ठा हुए लोगों से बहस करने लगी।

कुछ देर बाद वह भी वहां से चली गई। भीड़ में से कुछ लोगों ने सूर्या को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक सूर्या की बात करें तो उसकी शादी को अभी आठ महीने ही हुए थे। दुर्घटना के बाद उसके रिश्तेदार और कॉलोनी के लोग जे-5 शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन में कार्रवाई की मांग को लेकर जमा हो गए।

जब ​​पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि कार बीएमआर (बीड़ा मस्तान राव) ग्रुप की थी और पुडुचेरी में रजिस्टर्ड थी। माधुरी को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन पुलिस स्टेशन से ही उसे जमानत मिल गई। बीड़ा मस्तान राव 2022 में राज्यसभा सांसद बने और विधायक भी रह चुके हैं। बीएमआर समूह समुद्री खाद्य उद्योग में एक जाना-माना नाम है।

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के पुणे में भी इसी तरह का एक हाई प्रोफाइल मामला सामने आया था। नामी बिल्डर विशाल अग्रवाल के किशोर बेटे द्वारा कथित तौर पर चलाई जा रही पोर्श कार ने 19 मई को तड़के कल्याणी नगर में एक बाइक को टक्कर मार दी थी जिसपर सवार आईटी पेशेवर अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी। वे मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, किशोर शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था।

नाबालिग आरोपी को तुरंत जमानत मिल गई थी। हालांकि मामले ने तब तूल पकड़ा जब नाबालिग आरोपी को जमानत दिए जाने के संबंध में किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) का फैसला सामने आया। जेजेबी द्वारा आरोपी को सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखने सहित बहुत ही आसान शर्तों पर जमानत दिए जाने के बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गया। इसके बाद आरोपी की जमानत रद्द करते हुए उसे सुधार गृह में भेजा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

5 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

6 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

7 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

7 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

8 घंटे ago