National

लोकसभा चुनाव रिजल्ट पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, कहा- अब कभी सीटों का आकलन नहीं करूंगा

जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद ऐलान किया है कि अब वो सीटों को लेकर कोई आकलन नहीं करेंगे. उन्होंने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में इसका ऐलान किया. दरअसल, प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव रिजल्ट से पहले दावा किया था कि बीजेपी को 280 या उससे अधिक सीटें मिलेंगी. बीजेपी को इसबार के चुनाव में 240 सीटें मिली हैं.

इससे पहले उन्‍होंने बीजेपी की शानदार वापसी का अनुमान लगाया था और यह भी कहा था क‍ि पश्‍च‍िम बंगाल मं बीजेपी हैरान करने वाला प्रदर्शन करेगी और तृणमूल कांग्रेस बुरी तरह प‍िटेगी. उनका दोनों ही अनुमान बुरी तरह गलत साब‍ित हुआ है.

प्रशांत क‍िशोर लगातार इंटरव्‍यूज दे रहे थे और सबमें बीजेपी के अच्‍छे चुनावी प्रदर्शन का अनुमान लगा रहे थे. उनका कहना था क‍ि बीजेपी 2019 से भी अच्‍छा प्रदर्शन करेगी, यान‍ि उसकी 303 से भी ज्‍यादा सीटें आएंगी. उनका कहना था क‍ि नरेंद्र मोदी के ख‍िलाफ कोई गुस्‍सा द‍िखाई नहीं दे रहा है. वही परिणाम के बाद उनके अनुमानों को लेकर सोशल मीड‍िया पर उनकी खूब आलोचना भी हो रही है.

NDA ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, 9 जून को शपथग्रहण

लोकसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद NDA अब सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है. शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया और इसी के साथ राष्ट्रपति को समर्थक सांसदों की लिस्ट सौंपी है. नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. सामने आया है कि शपथ ग्रहण की तारीख भी आ गई है. नई सरकार का शपथ ग्रहण आगामी 9 जून को होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

9 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

9 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

9 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

11 घंटे ago