National

कंगना रनौत ने उकसाया होगा, मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती; सामने आईं कुलविंदर कौर की मां

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद बनीं कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर की मां ने पहली बार इस मामले पर बयान दिया है। कुलविंदर कौर की मां ने कहा कि मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती। जरूर कंगना ने गलत भाषा का इस्तेमाल कर उसे उकसाया होगा। कुलविंदर कौर की मां वीर कौर ने एक वीडियो में कहा कि कंगना ने पहले भी कई गलत बयान हैं। वीर कौर ने कहा कि वह किसान मोर्चे में शामिल हुई थीं।

बीमार पिता से छिपाई बात

कुलविंदर कौर के पिता को इस पूरे मामले के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है। वे बीमार रहते हैं इसलिए परिवार ने उनसे ये बात छिपा रखी है। कुलविंदर के भाई शेर सिंह महिवाल ने कहा कि अगर कुलविंदर कौर पर थप्पड़ मारने का आरोप है तो इसका कोई फुटेज या सबूत सामने आना चाहिए। कंगना पर भी केस दर्ज किया जाना चाहिए। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

थप्पड़ कांड पर क्या बोले मीका सिंह

वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के विवाद पर पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने भी रिएक्शन दिया है। पोस्ट को शेयर करते हुए मीका सिंह ने लिखा, एक पंजाबी और सिख समुदाय के रूप में, हमने अपनी सेवा और रक्षा के माध्यम से दुनिया भर में अपना नाम बनाया है। एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के साथ जो हुआ उसे सुनकर बहुत दुख हुआ।

सीआईएसएफ कांस्टेबल हवाई अड्डे पर ड्यूटी पर थी और अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसका कर्तव्य था। यह दुखद है कि किसी अन्य स्थिति पर अपने व्यक्तिगत गुस्से के कारण उसने एक यात्री पर हमला करना उचित समझा। उन्हें सिविल ड्रेस में एयरपोर्ट के बाहर अपना गुस्सा दिखाना चाहिए था। यह अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का सही तरीका नहीं है। उनकी इस हरकत का असर अन्य पंजाबी महिलाओं पर पड़ेगा और उन्हें नौकरी से निलंबित कर दिया जाएगा क्योंकि एक व्यक्ति ने गलती की है।

वहीं, कंगना रनौत-सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल विवाद पर पंजाब से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बयान दिया है। रंधावा ने कहा कि सुरक्षा जांच के दौरान अगर कोई किसी को थप्पड़ मारता है तो मैं इसका समर्थन नहीं करता। ऐसा नहीं होना चाहिए लेकिन बाद में कंगना रनौत ने पूरे पंजाब को आतंकवादी कह दिया। कंगना से कहना चाहूंगा कि पहले सोचें और फिर बोलें। इस देश को आजादी दिलाने के लिए हम पंजाबियों ने अपना खून बहाया है। हम नहीं जानते कि उस समय वे कहां थीं या बीजेपी कहां थी। उन्होंने जो कहा वह गलत है और इसका जवाब संसद में दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

56 सेकंड ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

39 मिनट ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

18 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

24 घंटे ago