National

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF कॉन्स्टेबल को सम्मानित करेंगे प्रदर्शनकारी किसान

हरियाणा के जींद जिले के उचाना में उपमंडल कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे किसानों ने अभिनेत्री और भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की आरोपी CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर को सम्मानित करने की शुक्रवार को घोषणा की है। धरने के संयोजक आजाद पालवां की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों की बैठक हुई, जिसमें कौर के हिरासत से रिहा होने के बाद उसे सम्मानित करने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।

पालवां ने कहा, “इस मामले की चर्चा पूरे देश और पूरी दुनिया में हो रही है। कंगना रनौत अब भी यह कह रही हैं कि उग्रवाद, आंतकवाद को बढ़ावा देने के लिए लोग ऐसा कर रहे हैं। आज भी उनका जुबान पर नियंत्रण नहीं है।” उन्होंने कहा, “कौर की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। हम उनके साथ खड़े हैं। राजनेताओं को अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना चाहिए। हमने फैसला लिया है कि कौर के हिरासत से रिहा होने पर उचाना धरने पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।”

गुरुवार को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर कौर ने रनौत को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद एक वीडियो जारी कर कंगना ने कहा, ‘‘उसने मुझे थप्पड़ मारा और मुझे गाली देनी शुरू कर दी। जब मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उस सिपाही ने कहा कि वह किसान आंदोलन का समर्थन करती है।” कंगना ने कहा, ”मैं सुरक्षित हूं लेकिन पंजाब में बढ़ते आतंकवाद को लेकर मैं चिंतित हूं। हम उसे कैसे संभालेंगे?”

सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में गुस्साई महिला सिपाही घटना के बाद लोगों से बात करती हुई दिखाई दे रही है। महिला कर्मी ने कथित वीडियो में कहा, ”कंगना ने एक बयान दिया था कि दिल्ली में किसान 100-200 रुपये लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उस दौरान मेरी मां भी प्रदर्शनकारियों में शामिल थी।”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

7 मिनट ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

15 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

15 घंटे ago