National

न्यूयॉर्क में भारत-पाक क्रिकेट मैच पर आतंकी हमले का साया, ISIS ने दी धमकी; बढ़ाई गई सुरक्षा

क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत (IND) और पाकिस्तान (PAK) की टीमें आमने-सामने होती है, तो एक हाई-वोल्टेज मुकाबला फैंस को देखने को मिलता है। फैंस को बस इस पल का इंतजार रहता है कि कब दोनों टीमों के बीच क्रिकेट मैदान पर जंग हो। टी20 विश्व कप 2024 में दोनों टीमें 9 जून को एक-दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएगी।

न्यूयॉर्क में खेले जाने वाले इस महामुकाबले (IND vs PAK) से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन आईएसआईएस- खुरासन (ISIS-K) ने भारत-पाक मैच में हमले की खुली धमकी दी है।

इस आतंकी संगठन ने एक वीडियो जारी कर स्वतंत्र हमलावरों से इस काम को अंजाम देने को कहा है। हालांकि, इस धमकी भरे वीडियो के बाद आईसीसी (ICC) ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि भारत-पाक मैच के लिए उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है।

IND vs PAK मैच पर आतंक का साया, ISIS ने दी धमकी

दरअसल, 9 जून को न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर अमेरिका ने सुरक्षा बढ़ा दी है। डेली मैल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ISIS के एक संगठन ने भारत-पाक मैच पर आतंकी हमले की धमकी दी है। इस कड़ी में CWI’S चीफ एक्स्यूटिक ऑफिसर जॉनी ग्रैवस ने कहा कि अच्छी तरह से पूरी जांच हो चुकी है, तो ऐसे में प्लेयर्स और फैंस के लिए इस मैच के लिए कोई भी रिस्क नहीं है। हमारी टीम लगातार निगरानी बनाए हैं।

ISIS ने हाल ही में ब्रिटिश चैट साइट पर क्रिकेट स्टेडियम की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिस पर भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख 9/06/2024 लिखी हुई थी और ऊपर ड्रोन उड़ रहे थे, पोस्ट का स्क्रीनशॉट एनबीसी न्यूयॉर्क टीवी की एक समाचार रिपोर्ट पर प्रसारित किया गया, जिसके बाद नासाउ काउंटी में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

4 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

13 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

16 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

17 घंटे ago