Samastipur

गर्मी में ट्रांसफार्मर के साथ-साथ हांफ रहे समस्तीपुर के भी लोग; कभी जल रहे केबल तो कभी उड़ रहे फ्यूज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- झुलसाती गर्मी में बिजली विभाग हांफ रहा हैं। इससे दिन और रात में बिजली कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। ओवर लोड के कारण कहीं केबल में आग रहा है हैं तो कहीं फ्यूज उड़ जाता है। यही नहीं ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड होने से उसका भी फ्यूज उड़ रहा हैं। जिसक कारण बिजली की नियमित आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली की आपूर्ति व्यवस्था लचर हो गई है। शहरी क्षेत्र में दो चार घंटे के बाद बिजली का दर्शन भी हो जाता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में बिजली रात-रात भर गुल रहती है। दिन की स्थिति भी ग्रामीण क्षेत्र में गड़बड़ है।

इस भीषण गर्मी में लोगों को रतजग्गा करना पड़ रहा है। हालांकि विभागीय सूत्रों की माने तो समस्तीपुर जिले में प्रत्येक दिन 180 से 190 मेगावाट की बिजली खपत हो रही है। उपभोक्ताओं के डिमांड के अनुसार आपूर्ति पूरी की जा रही है। कभी तकनीकी खराबी के कारण ही लोड सेडिंग या रोटेशन में बिजली की आपूर्ति की जाती है।

लेकिन शहर में प्रत्येक दिन चार से पांच घंटे बिजली की आपूर्ति किसी ना किसी कारण से बाधित हो जाता है। केवल में आग लगने व फ्यूज उड़ने की समस्या बढ़ रही है। समस्तीपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को बिजली गायब रहने के कारण भीषण गर्मी में लोग बिलबिलाते रहे। उमस भरी गर्मी के कारण लोग दिन भर घर में बेचैन रहे। हालांकि विभाग के द्वारा बुधवार को सुबह 8 बजे से एक बजे तक मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली बाधित रहने की सूचना दी गई थी। लेकिन बिजली दिन भर गायब रही। शाम में लगभग 4:30 बजे आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन आधे घंटे के बाद बिजली फिर गुल हो गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

4 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

4 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

12 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

12 घंटे ago