National

‘संदेह पैदा करने की कोशिश, हर एक बात का होगा खुलासा’, फॉर्म 17 सी विवाद पर CEC राजीव कुमार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर निर्वाचन आयोग को निर्देश देने से मना कर दिया, जिसमें आयोग को मतदान केंद्र-वार वोटिंग प्रतिशत के आंकड़े अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘सच्चाई स्वीकार कर ली गई है। संदेह का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही थी। हम निश्चित रूप से सभी के साथ इस पर चर्चा करेंगे।’

कुमार ने देश की चुनावी प्रक्रिया की अखंडता से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। पोल पैनल चीफ ने कहा, ‘आखिर यहां पर क्या खेल है, संदेह क्यों पैदा किए जा रहे हैं? सवाल भी उठाए जा रहे हैं। हम एक दिन यह सब बताएंगे और दिखाएंगे कि कैसे लोगों को गुमराह किया गया है।’

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ‘आखिर लोगों के मन में कैसे संदेह पैदा होता है? ऐसी बातें होने लगती हैं कि शायद ईवीएम ठीक से काम नहीं कर रही है, शायद मतदान सूची गलत है या शायद मतदान संख्याओं में हेरफेर किया गया है।’ उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने तो शुक्रवार को अपना जवाब दे दिया, लेकिन हम भी अपना जवाब देंगे और जरूर देंगे।

बता दें कि मतदान के आंकड़ों में हेराफेरी किए जा सकने के तर्क को ईसी ने खारिज कर दिया। सूत्रों ने कहा कि एक बार फॉर्म 17सी उम्मीदवारों को सौंप दिया जाता है और ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में जमा किया जाता है तो आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। फॉर्म 17सी में हरेक मतदान केंद्र पर डाले गए मतों का रिकॉर्ड होता है। यह उम्मीदवारों या उनके एजेंटों को तब दिया जाता है जब EVM को स्ट्रॉन्ग रूम में ले जाने से पहले सील कर दिया जाता है।

फॉर्म 17 सी को लेकर क्यों उठे सवाल

रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि अगर काल्पनिक स्थिति में प्रति मतदान केंद्र 4 उम्मीदवारों को फॉर्म 17सी दिया जाता है, तो भी 42 लाख से अधिक लोगों के पास यह दस्तावेज होगा क्योंकि 10.5 लाख मतदान केंद्र हैं। उन्होंने कहा, ‘विभिन्न राजनीतिक दलों के 42 लाख लोगों को कैसे मूर्ख बनाया जा सकता है और आंकड़ों में हेराफेरी की जा सकती है।’ आयोग ने चिंता व्यक्त की थी कि याचिकाकर्ता साफ मंशा से अदालतों में नहीं जा रहे हैं। आयोग ने कहा कि याचिकाकर्ता साजिश के सिद्धांतों के आधार पर मतदाताओं के मन में लगातार संदेह पैदा करने के एजेंडे के साथ अदालत के मंच का दुरुपयोग कर रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

23 मिनट ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

5 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 घंटे ago