रविवार, मार्च 22, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NationalNEWS

समस्तीपुर जिले में बनाए जाएंगे 30 मॉडल मतदान केन्द्र, वहीं पिंक बूथ पर केवल महिला कर्मी ही रहेंगी

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में चौथे चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान का ग्राफ बेहतर करने के लिए जिला प्रशासन हर उपाय कर रहा है। तेज धूप के बीच मतदान केंद्र तक ज्यादा से ज्यादा वोटर पहुंचे इस पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस बार जिले में तीन प्रकार के मॉडल मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इसकी जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव में इस बार जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में एक पिंक मतदान केन्द्र, एक युवा मतदान केन्द्र और एक दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इन मतदान केन्द्रों को मॉडल मतदान केन्द्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। पर्दानशीं महिलाओं की पहचान के लिए संबंधित मतदान केन्द्र पर महिला कर्मी की तैनाती की जाएगी।

IMG 20240325 WA0004

IMG 20230604 105636 460

इन मॉडल मतदान केन्द्रों को अलग-अलग रंग दिए जाएंगे। फूलों, गुलदस्तों व गुब्बारों से सजावट की जाएगी। टेंट लगाकर धूप से बचने के लिए छायादार जगह की व्यवस्था की जाएगी। मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था रहेगी। वीडियोग्राफी के लिए वीडियोग्राफर तैनात रहेंगे। इस खुशनुमा वातावरण में मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा इन सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी किए जाएंगे।

IMG 20230728 WA0094 01

पिंक बूथ पर केवल महिला कर्मी ही रहेंगी

सभी विधानसभा में पिंक बूथ पर केवल महिला कर्मी ही रहेंगी। मतदान केंद्र पर केवल पुरुष कर्मी रहने से सुदूर गांव की महिला मतदाता सहमे रहते हैं। अगर महिला कर्मी रहेंगी तो ऐसी महिला मतदाताओं को किसी प्रकार की दुविधा नहीं होगी और निर्भीक होकर मतदान करेंगी। लेकिन, एक बूथ पर केवल महिला कर्मी ही रहेंगी। इसके साथ ही दिव्यांग मतदान केन्द्र पर केवल दिव्यांग कर्मी को ही मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने की जबावदेही है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20240303 WA0043

IMG 20230701 WA0080

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150