National

पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामला: सुप्रीम कोर्ट में बोले बाबा रामदेव- ‘हमें कानून का ज्ञान कम.. हम सार्वजनिक माफी मांगने को तैयार’

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पतंजलि का भ्रामक विज्ञापन प्रसारित करने के मामले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानुल्लाह की बेंच ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान बाबा रामदेव और उनके पार्टनर आचार्य बालकृष्ण कोर्ट में मौजूद रहे।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानुल्लाह की बेंच ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से कहा कि आपकी बहुत गरीमा है लेकिन आपने बहुत कुछ किया है। इसपर दोनों के वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट से कहा कि हम सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए तैयार हैं, ताकि लोगों को भी जानकारी मिले कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन को लेकर काफी गंभीर हैं, इसपर कोर्ट ने कहा कि आपको हमारे सलाह की जरुरत नहीं है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बाबा रामदेव से पूछा कि आपने जो कोर्ट के खिलाफ किया क्या वह सही है? इसपर बाबा रामदेव ने कहा कि जो भी गलती हुई है, उसके लिए हम बिना शर्म माफी स्वीकार कर ली है। इस पर जस्टि कोहली ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि आपने अंडर टेकिंग के अगले दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस क्या सोंचकर की थी? हमारे देश में आयुर्वेद बहुत प्राचीन है, आप दूसरी पद्धति को बुरा क्यों बताते हैं? हम जानना चाहते हैं कि आपने कोर्ट की अवहेलना क्यों की? बाबा रामदेव ने कहा कि हम अपनी गलती के लिए क्षमा चाहते हैं।

इसपर बाबा रामदेव ने कहा कि हमें कानून का ज्ञान कम है। हम अपने रिसर्च की जानकारी लोगों को दे रहे थे। हमारा कोर्ट की अवहेलना करने का कोई उद्देश्य नहीं था। कोर्ट में लंबी बहस के बाद बाबा रामदेव के वकील ने जरूरी कदम उठाने के लिए कोर्ट से एक सप्ताह का समय मांगा, जिसपर कोर्ट ने कहा कि ठीक है, हम 23 अप्रैल को मामले पर सुनवाई करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

13 घंटे ago