लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राज्यभर में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव पीएम मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला भी बोल रहे हैं। इस बीच मंगलवार को नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव चुनावी सभा में जाने से आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को रोक रहे हैं। साथ ही नीरज कुमार ने पलटवार भी किया है कि तेजस्वी यादव व्यक्तिगत टिप्पणी से बचें, नहीं तो बातें दूर तक जाएंगी। उन्होंने सवाल भी किया है कि क्या लालू प्रसाद को राजनैतिक रूप से नजरबंद कर दिया गया है?
बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार को बिहार के गया और पूर्णिया में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर किया। अपने पोस्ट ने तेजस्वी ने लिखा है कि प्रधानमंत्री जी का आज फिर बिहार की गौरवशाली धरती पर स्वागत है। आप विगत 𝟏𝟎 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री हैं। आशा है अब आप हर नाकामी के लिए विपक्ष को दोष ना देकर निष्पक्षता से सरकार की ख़ामियों का अवलोकन कर उस पर अपना भाषण केंद्रित करेंगे। उम्मीद है आप एकालाप ना कर बिहारी जनमानस के इन वाजिब सवालों का तथ्यात्मक उत्तर अपने भाषण में देंगे।
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…