लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सभी को चौकाते हुए चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है. खबर सामने आ रही है कि भारत की राष्ट्रपति की तरफ से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय निर्वाचन आयोग में पहले से ही एक पद खाली था और इस फैसले के बाद केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के पास ही पद बचेगा.
खबरें निकल कर सामने आ रही थी कि संभवतः इस महीने में या अप्रैल में चुनाव एक तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. लेकिन, उस ऐलान का इंतजार कर रहे लोगों को पहले एक चुनाव आयुक्त के इस्तीफे का ऐलान सुनने को मिला. ऐसे में अब यह भी देखना जरूरी होगा कि अरुण गोयल के इस फैसले से चुनाव के शेड्यूल के घोषणा की समयसीमा प्रभावित होगी या नहीं.
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…