Education

बिहार इंटर परीक्षा पास कराने या अंक बढ़ाने का फोन आये तो यहां करें शिकायत, EOU ने जारी किया नंबर..

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में मैट्रिक के बाद अब इंटर परीक्षा दे चुके परीक्षार्थियों को ठगी का शिकार बनाने की कोशिश हो रही है. उन्हें फोन करके प्रलोभन दिया जा रहा है. इंटर में फेल होने का भय दिखाकर ठग खुद को शिक्षा विभाग का कर्मी बताकर फोन करते हैं और छात्रों को प्रलोभन दिया जाता है कि अगर वो डिमांड की राशि भेज देते हैं तो उन्हें अच्छे अंकों से पास करा दिया जाएगा. ऐसे प्रलोभन भरे फोन कॉल्स की शिकायतें सामने आने के बाद अब आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने एडवाइजरी जारी की है और परीक्षार्थियों को ऐसे फर्जी कॉल से सावधान रहने की सलाह दी है.वहीं शिकायत को लेकर वाट्सअप नंबर और ईमेल आइडी जारी किया गया है.

आर्थिक अपराध इकाई ने जारी किया एडवाइजरी

बिहार बोर्ड की इंटरमीटिएट परीक्षा में पास कराने या अंक बढ़ाने के नाम पर परीक्षार्थियों या उनके अभिभावकों को फोन कर साइबर ठगी का प्रयास किया जा रहा है. इसको देखते हुए बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी क्षेत्रीय आइजी-डीआइजी को उसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया है.

व्हाट्सएप और इमेल से करें शिकायत

इओयू के एडीजी नैय्यर हसनैन खां ने एडवाइजरी में परीक्षार्थियों को ऐसे फर्जी कॉल से सावधान रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पैसे की मांग करने की शिकायत मिलने पर तत्काल इसकी सूचना अपने नजदीकी थाना या साइबर थाना को दें. इओयू के पटना स्थित सोशल मीडिया पेट्रोलिंग एवं मॉनिटरिंग यूनिट के वाट्सअप नंबर 8544428404 और इ-मेल आइडी spcyber-bih@gov.in पर भी इससे संबंधित शिकायत दर्ज करायी जा सकती है.

EOU करेगी ठगों पर कार्रवाई..

इओयू के एडीजी ने कहा कि परीक्षार्थियों की ओर से शिकायत मिलने के बाद तुरंत इसकी जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि परीक्षा पास कराने या अंक बढ़ाने के नाम पर पैसे की मांग करना ठगी का तरीका है. अपने सगे-संबंधियों, मित्रों व पड़ोस के लोगों को ऐसे फर्जी कॉल के प्रति सावधान करें.

परीक्षार्थियों को प्रलोभन देकर ठगने की फिराक में ठग

बता दें कि साइबर ठगों ने मैट्रिक परीक्षा के बाद भी परीक्षार्थियों को फोन करना शुरू किया था. साइबर ठग परीक्षार्थी व उनके परिजनों को निशाना बनाते हैं. शिक्षक भर्ती परीक्षा के बाद भी खुद को बीपीएससी का कर्मी बताकर परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने अभ्यर्थियों से ठगी का प्रयास किया था. अब ईओयू इन ठगों पर नकेल कसने की तैयारी में लगी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

9 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

10 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

17 घंटे ago