Bihar

बिहार में कार सवार का तांडव; तीन को कुचला, पुलिस का राइफल छीन फरार, बाल बाल बचे इंस्पेक्टर

बिहार के मुजफ्फरपुर में देर रात नशे में धुत कार सवार ने नगर थानेदार विजय सिंह और सिपाही मृत्युंजय कुमार को रौंदने का प्रयास किया, फिर जवान का राइफल छीनकर फरार हो गये. जिसके बाद कार सवार नशेड़ियों ने थानेदार और सिपाही को रौंदने का प्रयास किया. घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्तिथि बन गई. पूरा मामला शहर के अंडीगोला स्तिथ सब्जी मंडी के पास का है.

बताया गया कि सिपाही ने कार को रोकने की कोशिश की तो उनका राइफल का सिलिंकर कार में फंस गया. इसपर कार सवार नशेड़ी राइफल लेकर फरार हो गया. इस दौरान सिपाही भी सड़क पर घसीटा गये.

स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर कार में सवार एक नशेड़ी को पकड़ लिया. उससे पूछताछ के आधार पर करीब आठ किमी पीछा करके पुलिस ने बैरिया इलाके से राइफल बरामद कर लिया. वहीं, कार सवार नशेड़ियों को पकड़ने के लिए देर रात तक एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में छापेमारी जारी थी.

बताया जाता है कि कार सवार युवकों ने भागने के दौरान तीन सब्जी दुकानदार आकाश कुमार, रोहित कुमार व रोहन कुमार को ठोकर मार दी. इसमें कई सब्जी दुकानदारों ने भागकर अपनी जान बचायी. नगर थानेदार विजय कुमार सिंह ने राइफल बरामद होने की पुष्टि की है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

1 घंटा ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

2 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

2 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

15 घंटे ago