मध्य प्रदेश के हरदा में बड़ा हादसा हुआ है. यहां की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है. जबकि, 40 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं. हादसे के बाद घायल लोगों के इलाज के लए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर अभी भी कई लोग फंसे हो सकते हैं.
वहीं, घटना को लेकर हरदा के जीसी ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और 56 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि कारखाने और उसके आसपास कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. वहीं, प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने घटना की पूरी जानकारी मांगी है. मुख्यमंत्री ने मंत्री उदय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी और होम गार्ड के महानिदेशक अरविंद कुमार को हेलीकॉप्टर से हरदा पहुंचने का निर्देश दिया है.
वहीं घायलों के जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया है. अधिकारी ने बताया कि इंदौर, भोपाल के अस्पतालों और राज्य की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को आपात स्थिति के लिए जरूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. वहीं घटना को लेकर सीएम मोहन यादव ने एक बैठक भी बुलाई है.
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…