National

BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, PM मोदी ने खुद किया ऐलान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को केंद्र सरकार भारत रत्न से सम्मानित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। आडवाणी बीजेपी के सबसे पुराने और बड़े नेताओं में शामिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर बधाई दी।’

PM मोदी ने फोन कर दी बधाई

देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने के लिए पीएम मोदी ने आडवाणी को फोन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर कहा, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और दूरदर्शी रहे हैं।

‘मेरा सौभाग्य कि उनसे सीखने के अवसर मिले’

पीएम ने आगे कहा, ‘सार्वजनिक जीवन में आडवाणी की दशकों लंबी सेवा को पारदर्शिता और ईमानदारी के प्रति अटूट निष्ठा के रूप में देखा जाता है, जिसने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए हैं। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनसे सीखने के अनगिनत अवसर मिले।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर आडवाणी को बधाई दी। उन्होंने कहा, हम सबके प्रेरणास्रोत एवं देश के वरिष्ठ नेता, लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिये जाने के निर्णय से बड़े हर्ष और आनंद की अनुभूति हुई है। वे राजनीति में शुचिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं। आडवाणी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अनेक भूमिकाओं में, देश के विकास और राष्ट्रनिर्माण में जो महत्वपूर्ण योगदान किया है, वह अविस्मरणीय और प्रेरणास्पद है। भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने में भी उनकी महती भूमिका रही है। एक राष्ट्रीय नेता के रूप में उन्होंने अपनी विद्वता, संसदीय एवं प्रशासनिक क्षमता से देश और लोकतंत्र को मजबूत किया है। उन्हें भारत रत्न का सम्मान मिलना हर भारतवासी के लिए हर्ष का विषय है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

1 घंटा ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

1 घंटा ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

2 घंटे ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

5 घंटे ago

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

7 घंटे ago