National

अभिनेत्री पूनम पांडे की 32 वर्ष उम्र में मौत, भारत के क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर कपड़े उतारने का किया था वादा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मॉडल-अभिनेत्री पूनम पांडे की शुक्रवार को मौत हो गई. वह 32 वर्ष की थी. पूनम पांडे की मैनेजर ने सोशल मीडिया पर खबर की पुष्टि करते हुए लिखा कि ”आज की सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है।

आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। हर जीवित रूप जो कभी भी उनके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम और दयालुता मिली। पोस्ट में लिखा है, ”दुख की इस घड़ी में, हम गोपनीयता का अनुरोध करेंगे, जबकि हमने जो कुछ भी साझा किया है उसके लिए हम उसे प्यार से याद करते हैं।”

अक्सर ही सुर्ख़ियों में रहने वाली पूनम पांडे को इंटरनेट सनसनी के तौर पर विशेष पहचान थी. वह एक लोकप्रिय मॉडल रही और कुछ फिल्मों में भी उन्हें अभिनय करते देखा गया. उनकी लोकप्रियता तब आसमान छू गई जब उन्होंने 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले एक वीडियो संदेश में वादा किया था कि अगर भारत फाइनल मैच जीतता है तो वह कपड़े उतार देंगी। कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए लॉक अप के पहले सीज़न में पूनम पांडे को देखा गया था. हालांकि वह उस शो को नहीं जीत सकी थी.

पूनम पांडे को अक्सर ही पहनावे और विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियां बनते देखा गया. यहां तक कि उन्हें इसके लिए कई बार कुछ विवादों का भी सामना करना पड़ा. उनके खिलाफ कुछ लोगों ने अलग अलग तरह के आरोप लगाए. इन सबके बीच पूनम की मौत की खबर मिलते ही उनके फैन्स काफी दुखी नजर आ रहे हैं. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने शोक संवेदना प्रकट की है.

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

36 मिनट ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 घंटा ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

1 घंटा ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

7 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

12 घंटे ago