National

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर भावुक हुए चिराग, पिता रामविलास को याद किया; पीएम नरेंद्र मोदी को लिया खास पत्र

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

अयोध्या में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों से भव्य राम मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में लाखों लोगों के अलावा करीब 8 हजार स्पेशल गेस्ट और सेलिब्रिटी अयोध्या पहुंचे। एनडीए में शामिल लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी शामिल हुए। चिराग इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए बधाई और धन्यवाद दिया और अपने पिता को यादकर भावुक हो गए। उन्होंने राम मंदिर के लिए पीएम मोदी को पत्र भी लिखा है।

सोशल मीडिया एक्स पर अपनी भावना का इजहार करते हुए जमुई सांसद ने कहा है कि अपने पूर्वजों के पांच सौ वर्षों की तपस्या के परिणामस्वरूप इस ऐतिहासिक संस्कृति उत्सव का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आज अयोध्याधाम आकर गौरवान्वित और अभिभूत महसूस कर रहा हूं। पावन रामगरी अयोध्या धाम में श्री रामलला सरकार की विग्रह मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। वर्षों का इंतजार पूरा हुआ। भव्य राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री जी के संकल्प का परिणाम है। आज का दिन हम सभी भारतवासियों के लिए स्वर्णिम दिन है।

इस मौके पर चिराग पासवान ने पीए नरेंद्र मोदी के नाम पत्र भी लिखा। पत्र में उन्होंने कहा कि हम सभी 140 करोड़ देशवासियों के लिए अत्यंत हर्ष की बात है कि आपके नेतृत्व में रिकॉर्ड समय के अंदर श्री अयोध्या धाम के भव्य राम मंदिर में पौष शुक्ल द्वादशी विक्रम संवत 2080 दिनांक 22 जनवरी, 2024 को प्रभु श्री रामलला की विग्रह मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।

जमुई सांसद चिराग ने पीएम को लिखे पत्र में कहा कि आज का दिन हम सभी भारतवासियों के लिए स्वर्णिम दिन है। इसकी परिकल्पना लगभग 500 वर्षों से हमारे पूर्वज करते आ रहे थे। राम मंदिर का निर्माण हिंदुओं की आस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है। बचपन से हमलोग राम मंदिर निर्माण से जुड़े विवाद सुनते आ रहे हैं। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होना आपके साहसिक प्रयासों का परिणाम है। आपके इस सफल प्रयास से और देश की न्यायिक प्रक्रिया के ऐतिहासिक निर्णय से ही राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है।

चिराग पासवान ने पीएम को लिखे लेटर में अपने पिता रामविलास पासवान को याद किया। उन्होंने लिखा है कि मैं स्वयं को अत्यंत गौरवशाली समझता हूं कि इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक उत्सव का मुझे साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, लेकिन आज मेरे लिए भावुक पल भी है। आज मेरे पिता आदरणीय रामविलास पासवान जी जीवित होते तो यकीनन वे भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी होते। पापा आज जहां कहीं भी होंगे बहुत खुश होंगे क्योंकि आज आपकी वजह से करोड़ों राम भक्तों का सपना पूरा हुआ है। प्रभु श्री राम जी से भारतवर्ष की मंगलकामना करते हुए आपको धन्यवाद देता हूं कि अपने कुशल मार्गदर्शन और सशक्त नेतृत्व में सैकड़ों वर्षों से चले आ रहे सामाजिक-सांस्कृतिक विसंगतियों को सफलतापूर्वक हल और देश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान को सुरक्षित किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago