Bihar

राम सबके मन में…, अंधभक्त राम को लाने से पहले…; प्राण प्रतिष्ठा पर लालू के लाल तेजप्रताप ने यह क्या कह दिया?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

अयोध्या में नए राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है 500 वर्षों के इंतजार के बाद रामलाल अपने मंदिर में विराजमान हो रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य जजमान के रूप में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो रहे हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, पूज्य साधु संतों के अलावे देश भर से वीआईपी और बड़े बड़े सेलिब्रिटी अयोध्या पहुंच चुके हैं जिनमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, रामायण धारावाहिक में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले कलाकार अरुण गोविल और दीपिका शामिल हैं। इस भक्ति में माहौल में राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और नीतीश सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने विरोधियों पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया में अपने पोस्ट में तेजप्रताप यादव ने राम जी प्राण प्रतिष्ठा पर रावण को भी यादव किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावना का इजहार किया है। उन्होंने कहा है कि राम तो सबके मन में हैं। लेकिन, अंधभक्त राम को लाने से पहले अपने अंदर के रावण को बाहर निकालें। राम के लोग कभी भेदभाव नहीं करते। सबसे पहले महिलाओं के ख़िलाफ़ अत्याचार बंद होना चाहिए और ग़रीबी और भूख जैसे रावण को कैसे ख़त्म करे इस पर विचार होना चाहिए। राम को लाना है तो अपने बुरे विचारों को बाहर निकालिए और देश को प्रेम सद्भाव और खुशहाली के रास्ते पर लेके चलिए। जय श्री राम।

बिहार सरकार के वन एवं पार्यावरण मंत्री तेजप्रताप का भगवान और राम मंदिर के बारे में कोई पहला बयान नहीं है। पहले भी उन्होंने राम मंदिर को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। अपनी सेना डीएसएस के कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि उनके सपने में भगवान श्रीराम आए थे। कहा था कि 22 जनवही को नहीं आएंगे। तेज प्रताप यादव ने कुछ दिनों पहले एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि उनके सपने में भगवान श्रीराम आए और वह 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आ रहे हैं।

बकौल तेजप्रताप भगवान राम ने कहा कि कुछ लोग ढोंग कर रहा है। हम उस दिन आएंगे ही नहीं। उससे पहले एक बार तेजप्रताप ने कहा कि जिस दिन केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी उसी दिन देश में राम राज्य आएगा। तेजप्रताप की मानें तो कि भगवान राम से पहले उनके सपने में शिरडी के साईं बाबा भी आ चुके हैं। कुछ महीने खुद तेज प्रताप यादव ने यह बात कही थी। इतना ही नहीं बल्कि उनके सपने में मुलायम सिंह यादव भी आ चुके हैं।

बता दें कि भगवान की भक्ति को लेकर तेजप्रताप की बड़ी ख्याति है। वे अक्सर देव दर्शन के लिए तीर्थ स्थानों पर जाते रहते हैं। भगवान कृष्ण और भगवान शंकर की पूजा करने लिए वे घर से बाहर रहते हैं। वृंदावन उनका प्रिय स्थल है। इस बार भी अपने पोस्ट के साथ उन्होंने भगवान राम की तस्वीर माता सीता, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान जी के साथ लगाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

14 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

24 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago