National

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बोले- मेरे रामलला विराजमान हो गए, शेयर की मूर्ति की तस्वीर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

देश-दुनिया की नजरें अयोध्या पर टिकी हुई हैं। गुरुवार को रामलला की नई मूर्ति नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में स्थापित भी हो चुकी है। इस मौके पर पाकिस्तान टीम के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया भी जमकर खुश नजर आ रहे हैं। 22 जनवरी, सोमवार को अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज स्पिनर दानिश कनेरिया ने नई मूर्ति की तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने लिखा, ‘मेरे रामलला विराजमान हो गए।’ हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब कनेरिया ने राम मंदिर को लेकर प्रतिक्रिया दी हो। रविवार को उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के दिन एक दिन की विशेष छुट्टी देने के लिए मॉरिशिस सरकार का भी धन्यवाद किया था।

कांग्रेस पर निशाना

इससे पहले उन्होंने हाथ में झंडा लिए अपनी एक तस्वीर साझा की थी। उन्होंने लिखा था, ‘हमारे राजा श्रीराम का भव्य मंदिर है तैयार, अब सिर्फ 8 दिन का है इंतजार! बोलो जय जय श्री राम।’ खास बात है कि भारत में विपक्षी दल कांग्रेस के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का पोस्ट साझा किया था और लिखा था, ‘होइहि सोइ जो राम रचि राखा।’

दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, रायबरेली सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने न्योता अस्वीकार कर दिया था। इसपर आचार्य प्रमोद ने लिखा था, ‘श्रीराम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आत्मघाती फैसला है, आज दिल टूट गया।’ साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल को भी टैग किया था।

ब्रिटेन के हिंदू संगठनों ने ऐतिहासिक क्षण करार दिया

पीटीआई भाषा के अनुसार, ब्रिटेन के 200 से अधिक हिंदू संगठनों ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का स्वागत करते हुए गुरुवार को कहा कि यह एक ‘ऐतिहासिक क्षण’ है , जो अनगिनत भक्तों के समर्पित प्रयासों की लगभग पांच शताब्दियों की परिणति को चिह्नित करेगा। संगठनों ने यहां एक संयुक्त बयान जारी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ब्रिटेन में रहने वाले हिंदू परिवार 22 जनवरी को दिवाली के त्योहार के रूप में भगवान राम की अयोध्या में ‘घर वापसी’ का जश्न मनाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

3 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

4 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

4 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

5 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

12 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

19 घंटे ago