National

बिहार के रहने वाले IPS प्रशांत कुमार बने UP के कार्यवाहक DGP, 1990 बैच के हैं अफसर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

सीनियर आईपीएस प्रशांत कुमार को यूपी का नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है। प्रशांत कुमार अभी डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर हैं। दरअसल, आज ही विजय कुमार कार्यवाहक डीजीपी पद से रिटायर हुए हैं। वर्ष 1988 बैच के आईपीएस विजय कुमार को 31 मई 2023 को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इससे पहले भी तीन बार सम्मानित किए जा चुके हैं। तेज तर्रार प्रशांत कुमार को यूपी सरकार के फरोसेमंदे अफसर माना जाता हैं।

प्रशांत कुमार 1990 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। प्रशांत कुमार के पिता का नाम ललन प्रसाद है। बिहार के सीवान जिले के रहने वाले प्रशांत कुमार के कार्यकाल में यूपी में कुख्यात अपराधियों और माफियाओं का खात्मा हुआ है। सूत्रों की मानें तो 300 ज्यादातर एनकाउंटर कर चुके हैं। उन्हें यूपी पुलिस में ‘सिंघम’ कहा जाता है। आईपीएस प्रशांत कुमार की पत्नी डिंपल वर्मा भी आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान समय में डिंपल वर्मा यूपी रेरा में सदस्य के तौर पर कार्यरत हैं। पिछले साल दिसंबर माह में प्रशांत कुमार डीजी रैंक में प्रमोट हुए थे।

सीएम योगी से मिले प्रशांत कुमार

यूपी के कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की। पांच कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार मुलाकात हुई। कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार ने सीएम योगी को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशांत कुमार को शुभकामनाएं और बधाई दी।

वीरता पदक प्राप्त कर चुके हैं प्रशांत कुमार

यूपी कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए आईपीएस प्रशांत कुमार को चार बार वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्राप्त हो चुका है जो उन्हें क्रमश: 2020, 2021, 2022 और अभी 2023 में दिया गया। डीजी प्रशांत कुमार को वर्ष 2017 में मेरठ में हुई एक साहसिक मुठभेड़ के मामले में वीरता पदक दिया गया है। प्रशांत कुमार की एडीजी जोन मेरठ के पद पर नियुक्ति के दौरान छह जुलाई 2017 को दिल्ली स्थित प्रीत विहार के मेट्रो हार्ट एवं कैंसर हास्पिटल के चिकित्सक डॉ. श्रीकांत गौड़ के अपहरण के बाद अपराधियों द्वारा पांच करोड़ की फिरौती की मांग की गई थी।

इस सूचना पर तत्कालीन एडीजी जोन प्रशांत कुमार व तत्कालीन एसएसपी मेरठ मंजिल सैनी द्वारा दिल्ली पुलिस की टीम के साथ उच्च कोटि का समन्वय स्थापित किया गया। 19 जुलाई 2017 को जब मेरठ में कांवड़ मेला पूरे शबाब पर था, तब एक साहासिक मुठभेड़ के बाद डॉ. श्रीकांत गौड़ को सकुशल बरामद किया गया। साथ ही फिरौती मांगने वाले चार अपहरणकर्ताओं को मौके से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक पौनिया राइफल तथा प्रयुक्त व जीवित कारतूस बरामद हुए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

4 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

4 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

8 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

11 घंटे ago