National

‘UP में 3 पाकिस्तान बनाने की नींव डाल रहे मोदी-योगी’: निश्चलानंद सरस्वती का बड़ा बयान, कहा- चुनाव के कारण हो रहा अयोध्या राम मंदिर कार्यक्रम, नहीं जाऊंगा

जगन्नाथपुरी मठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती इन दोनों रायपुर प्रवास पर हैं. राजधानी रायपुर में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की है. शंकराचार्य ने कहा कि “अयोध्या में 22 जनवरी को जो आयोजन हो रहा है वह चुनाव के चलते किया जा रहा है. मंदिर बनने में अभी डेढ़ साल से ज्यादा का समय लगेगा. ऐसे में इतनी जल्दबाजी क्यों, यह आप समझ सकते हैं आगे चुनाव है. इसलिए जल्दबाजी की जा रही है. इसलिए मैं इस कार्यक्रम में नहीं जाऊंगा.” शंकराचार्य ने यह बातें रावांभाठा स्थित अपने आश्रम में कही. इतना ही नही शंकराचार्य निश्चलानंद ने उत्तर प्रदेश में तीसरे पाकिस्तान की नींव भी डालने की बात कही.

शंकराचार्य ने कहा कि जो भौतिकवादी होते हैं, वह केवल वर्तमान की दृष्टि रखते हैं. मैंने भविष्य की दृष्टि से हस्ताक्षर नहीं किया. इतने साल बाद रामलला प्रतिष्ठित हो रहे हैं. बहुत अच्छी बात है. बरसों से उलझा हुआ काम संभल रहा है, लेकिन शास्त्रीय विधि से उनकी प्रतिष्ठा नहीं होगी यह तो सिद्ध हो गया. इस बीच शंकराचार्य ने अयोध्या में आयोजित रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में न जाने की बात भी कही.

यूपी में बनेंगे तीन पाकिस्तान:

आगे शंकराचार्य ने कहा कि मोदी और योगी यूपी में तीन पाकिस्तान बनाने की नींव डाल रहे हैं. भारत में एशियाई स्तर की मस्जिद पहले से है और अब अयोध्या में 5 एकड़ भूमि में विश्व स्तर की भव्य मस्जिद बनाने का काम होगा. मथुरा और काशी में भी ऐसा ही होगा. अभी मोदी और योगी तो खुश हो रहे हैं, लेकिन कालांतर में मोदी और योगी 3 नए पाकिस्तान बनाने की नींव डाल रहे हैं.

शंकराचार्य ने कहा कि लोगों को पहले श्रमजीवी बुद्धिजीवी के आधार पर बांटा गया. अब जातियों के आधार पर बांटा जा रहा है. बीजेपी के शासनकाल में हिंदुओं को क्रिश्चियन बनाने का प्रकल्प चल रहा है. नेता जनता को ठगने का काम कर रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

2 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

2 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

13 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

14 घंटे ago