National

चुनाव आयोग ने तेलंगाना के DGP को ही कर दिया सस्पेंड, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी से मिलकर दी थी बधाई

तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। हैदराबाद में तेलंगाना कांग्रेस के चीफ रेवंत रेड्डी से मिलकर उन्हें बधाई देने वाले डीजीपी अंजनी कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट को तोड़ने के चलते की है।

तेलंगाना के डीजीपी अंजनी कुमार, पुलिस नोडल ऑफिसर संजय जैन और एक अन्य ने हैदरबाद में तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी से आज दिन में मुलाकात की थी। इस दौरान, डीजीपी ने रेड्डी को फूलों का गुलदस्ता भी सौंपा था और बधाई दी।

अब सूत्रों ने रविवार शाम को जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता और प्रासंगिक आचरण नियमों के उल्लंघन के लिए तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार को निलंबित कर दिया है।

बता दें कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को आ रहे हैं। इसमें से तीन- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बड़ी जीत हुई है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बन रही है। रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक कांग्रेस को 64 सीटों पर बढ़त हासिल थी, जिसमें से उसने 27 पर जीत हासिल कर ली है, जबकि 37 सीटों पर वह आगे चल रही है। वहीं, बीआरएस 39 सीटों पर आगे है। इसमें से 13 वह जीत चुकी है, जबकि 26 पर बढ़त बनाए हुए है। एआईएमआईम सात सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी आठ सीटों पर आगे चल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

5 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

5 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

11 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

15 घंटे ago