National

Shahrukh-Akshay और Ajay को पान मसाले का प्रचार करना पड़ा भारी, तीनों स्टार्स के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया नोटिस

गुटखा विज्ञापन करके अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाहरुख खान मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. केंद्र सरकार ने तीनों कलाकारों को नोटिस जारी किया है. केंद्र सरकार ने एक अवमानना याचिका का जवाब देते हुए इलाहाबाद कोर्ट को बताया कि अक्षय, शाहरुख और अजय को गुटखे के विज्ञापन के मामले में पहले ही नोटिस भेजा जा चुका है. इस मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई. केंद्र सरकार के वकील ने बेंच को बताया कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है.

वकील ने अन्य याचिका को खारिज करने की भी मांग की. वहीं, कोर्ट ने इस मामले पर अगली सुनवाई 9 मई, 2024 के लिए तय कर दी है. इसके अलावा, केंद्र के वकील ने कोर्ट को ये भी बताया कि अमिताभ बच्चन ने एक गुटखा कंपनी के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद अपना विज्ञापन प्रसारित करने के लिए कंपनी को कानूनी नोटिस भेजा था.

तीनों सेलेब्स के खिलाफ दायर की गई याचिका

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस राजेश सिंह चौहान की बेंच ने पहले केंद्र सरकार को याचिकाकर्ता की चिंताओं का समाधान करने का निर्देश दिया. याचिकाकर्ता ने इन कलाकारों और गुटखा कंपनियों को सपोर्ट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया था. याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि अभ्यावेदन देने के बावजूद सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की.

कोर्ट के आदेश केंद्र सरकार ने भेजा था नोटिस

इसके बाद ही, अवमानना याचिका के जवाब में हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव को नोटिस जारी किया. डिप्टी सॉलिसिटर जनरल एसबी पांडे ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में बताया कि केंद्र ने अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन को कारण बताओ नोटिस भेजा है. इस पर उनका जवाब आना बाकी है.

 

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

5 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

15 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

16 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago