National

बजरंग पूनिया के बाद अब गूंगा पहलवान लौटाएंगे पद्मश्री अवॉर्ड: एक्स पर लिखा- मैं भी अपनी बहन और देश की बेटी के लिए प्रधानमंत्री को पद्मश्री लौटा दूंगा

पहलवान बजरंग पूनिया के बाद सासरोली निवासी वीरेंद्र सिंह (गूंगा पहलवान) ने भी पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का एलान कर दिया है। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डाली है। इसमें लिखा है कि मैं भी अपनी बहन और देश की बेटी के लिए प्रधानमंत्री को पद्मश्री लौटा दूंगा।

मुझे गर्व है आपकी बेटी और अपनी बहन साक्षी मलिक पर…जी क्यों…? पर देश के सबसे उच्च खिलाड़ियों से भी अनुरोध करूंगा वो भी अपना निर्णय दें। अपनी पोस्ट के साथ गूंगा पहलवान ने साक्षी मलिक की पत्रकार वार्ता की फोटो भी शेयर की है। यहां बता दे कि वीरेंद्र सिंह को 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पदमश्री पुरस्कार से नवाजा गया था।

ये है वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान की कहानी

वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान जिले के गांव सासरोली में एक साधारण परिवार में पैदा हुए, लेकिन वीरेंद्र साधारण जीवन जीने के लिए नहीं बने थे। उन्होंने ने जल्दी ही साबित कर दिया। वीरेंद्र सिंह पहलवानी यानी कुश्ती में कई अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुके हैं। 2016 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं। वीरेंद्र को लोग ‘गूंगा पहलवान’ के नाम से भी जानते है। वीरेंद्र ने 10 वर्ष की उम्र में मिट्टी के दंगल में पहलवानी के दांव पेंच सीखने शुरू किए।

हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मेलों में लगने वाले दंगल में सामान्य पहलवानों के साथ कुश्ती करते करते वीरेंद्र ने ये साबित कर दिया कि अपनी कमजोरी को अपनी ताकत में बदलकर भी सफलता हासिल की जा सकती है। आप कह सकते हैं कि जो कुछ सुन नहीं सकता, जो बोल नहीं सकता उसे क्या फर्क पड़ेगा. लेकिन आलोचनाएं, तंज और मजाक बिना सुने भी समझा जा सकता है। वीरेंद्र को भी सब समझ आता था, लेकिन वीरेंद्र ने उनकी परवाह नहीं की और लक्ष्य का पीछा नहीं छोड़ा।

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

39 मिनट ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

51 मिनट ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

11 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

24 घंटे ago