National

एसिड डाला, कुत्ते से कटवाया और फिर निर्वस्त्र करके…, गुरुग्राम में नौकरानी का काम करने वाली बिहार की नाबालिग बच्ची के साथ बर्बरता की हदें पार

हरियाणा के गुरुग्राम से मानवता को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां घर में काम करने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ उसके मालिकों ने दरिंदों जैसा व्यवहार किया। 13 साल की उस मासूम को ना केवल पीटा गया बल्कि उसे कुत्ते से कटवाया गया और सभी के सामने नग्न होने को मजबूर किया गया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची सेक्टर 57 इलाके में एक परिवार के लिए काम करती थी। उस परिवार के सदस्यों ने 13 साल की नाबालिग लड़की को कथित तौर पर पहले पीटा, फिर कुत्ते से कटवाया और परिवार के सामने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया।

पीड़िता की मां के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, लड़की जहां काम करती थी वहां की मालकिन उसे अक्सर लोहे के रॉड और हथौड़े से पीटती थी। महिला के दोनों बेटों पर नाबालिग को जबरदस्ती नग्न करके उसका वीडियो बनाने और उसे गलत तरीके से छूने का आरोप है।

48 घंटे में केवल एक बार देते थे खाना

पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची को एक कमरे में बंधक बना कर रखा गया था। उससे मुंह पर टेप लगाया गया था ताकि वो चिल्ला ना सके। बच्ची की मां ने अन्य लोगों की मदद से शनिवार को उसे मुक्त कराया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि बच्ची को 48 घंटे में केवल एक बार खाना दिया गया और उसे कमरे में बंद कर के रखा गया।

बच्ची को देते थे जान से मारने की धमकी

सेक्टर 51 महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार जिस घर में लड़की काम करती थी उसके मालिक बच्ची के हाथों पर तेजाब डालते थे साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे।

बच्ची से मिलने और बात करने से भी रोका

पीड़िता मूलतः बिहार की निवासी है। उसकी मां ने बताया कि 27 जून को पास के इलाके में वाहन की सफाई ​​करने वाले एक व्यक्ति की मदद से उसने अपनी बेटी को सेक्टर 57 में रहने वाले शशि शर्मा के घर पर नौकरानी का काम दिलवाया था।

नाबालिग को काम के लिए 9 हजार रुपए हर महीने देने की बात कही गई थी। लड़की की मां का आरोप है कि बच्ची को केवल 2 महीने ही काम के बदले पैसे दिए गए। लड़की की मां ने बताया, “मैं कई बार अपनी बेटी से मिलने गई लेकिन न तो उन्होंने (आरोपी) मिलने दिया और न ही फोन पर बात करने दी गई।”

शिकायत के बाद, शशि शर्मा और उनके दो बेटों पर चोट पहुंचाने, महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने, जानवरों के प्रति क्रूरता और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों पर POCSO अधिनियम की धारा 10 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत भी मामले दर्ज किए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

2 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

3 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

4 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

6 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

7 घंटे ago