National

सूरत रेलवे स्टेशन पर भगदड़, बिहार आ रही थी ट्रेन, भीड़ में बेहोश होने से छपरा के एक व्यक्ति की मौत

गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन पर भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें चार-पांच लोग बेहोश हो गए। घायलों को पास के ही एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

भगदड़ में जान गंवाने वाले मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वीरेंद्र बिहार के छपरा के रहने वाले हैं और सूरत में नौकरी कर रहे थे। वीरेंद्र के साथ ही एक महिला समेत अन्य तीन लोग भी भीड़ में फंसकर बेहोश हो गए थे। रेलवे पुलिस ने सभी को CPR देकर 108 एंबुलेंस से पास के ही एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

दीपावली-छठ के चलते स्टेशनों पर भारी भीड़

दिवाली और छठ पूजा के चलते बिहार जाने वाले यात्रियों की गुजरात के सभी रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ है। यहां से उत्तर भारत जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं और वेटिंग लिस्ट भी 300 के पार है। इसी के चलते अब यात्री जनरल डिब्बों में चढ़ने की जद्दोजहद कर रहे हैं।

स्लीपर कोच में भी पैर रखने जगह नहीं

बिहार-यूपी जाने वाली ट्रेनें इस समय खचाखच भरी हुई हैं। जनरल डिब्बों के अलावा स्लीपर कोच का भी यही हाल है, क्योंकि वेटिंग लिस्ट वाले यात्री इनमें ठूंस-ठूंसकर भरे हुए हैं। इससे सभी यात्रियों का हाल बेहाल है। ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी में कई लोगों का सामान तक छूट जा रहा है। बच्चों के साथ यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेनें कम होने के चलते हर साल की समस्या

गौरतलब है कि गुजरात के सूरत और अहमदाबाद में लाखों की संख्या मे उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ के लोग रहते हैं। हर साल दिवाली और छठ पूजा के मौके पर वतन वापसी के लिए रेलवे स्टेशनों से लेकर बस स्टैंड तक पर भारी भीड़ रहती है। यहां से यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण हर साल यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

6 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

8 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

14 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

14 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

15 घंटे ago