Bihar

डंफर से बचने में पलट गयी स्कूल बस, 14 बच्चे थे सवार; क्या स्थिति है छात्र छात्राओं की?

बिहार के गया में स्कूल जा रहे 14 बच्चे उस समय बाल बाल बच गए जब उनकी बस दुर्घटना की शिकार हो गई। शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गया डोभी मार्ग पर एम्स के पास शनिवार की सुबह स्कूल बस पलट गयी। इस हादसे में करीब 14 बच्चे घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घायल बच्चों को मगध मेडिकल में भेजा।

मगध मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में उनका इमरजेंसी वार्ड में सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। किसी भी छात्र-छात्रा की हालत गंभीर नहीं है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। उनके परिजन भी सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंच गए। बच्चे अपने माता पिता के संपर्क में है। हालांकि स्कूल प्रबंधन मुस्तैदी से उनका इलाज करवा रहा है। बताया गया है कि को ऑपरेटिव स्कूल की बस थी जो दुर्घटना की शिकार हो गई।

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि जो बस पलटी है वह को ऑपरेटिव स्कूल दुबहल की है। बच्चों से भरी बस शनिवार की सुबह स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एम्स के पास डंफर को साइड देने के क्रम में बस पलटी कर गयी। बस को थाना लाया गया है। वही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। स्कूल प्रबंधन को तलब किया गया है। उनसे पूछताछ की जाएगी।

तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था

घायल बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम हो रहा था। इसी कारण आज सारे बच्चे व शिक्षक स्कूल जा रहे थे। बच्चों से भरी बस जैसे ही मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के ओटीए पांच नंबर गेट पहुंची। उस दौरान सामने से तेज रफ्तार में एक डंफर चला आ रहा था। डंफर को बचाने के चक्कर में स्कूल की बस गढ्ढे में पलट गई। जिसमें छात्र उज्जवल मिश्रा, स्नेहा सिन्हा, अनूप विश्वकर्मा, वैभव कुमार समेत 17 छात्र व शिक्षक घायल हो गए।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

16 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

16 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

17 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

22 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago