National

दरभंगा आ रही स्पेशल ट्रेन के तीन कोच में लगी भीषण आग, लोगों ने कूद कर बचाई जान

उत्तर प्रदेश के इटावा में नई दिल्ली से दरभंगा आ रही क्लोन स्पेशल की तीन बोगियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इटावा के सराय रोपड़ स्टेशन के पास क्लोन स्पेशल में भीषण आग लग गई। सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की एस-1 बोगी आग में लगी। आग को लगता देखकर सवार यात्री बोगी से कूद कर बाहर निकले। पर्वों के कारण इस समय ट्रेन में भारी भीड़ दिख रही है। स्लीपर बोगी में सबसे अधिक भीड़ दिख रही है। ऐसे में आग की घटना ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

रेल के डिब्बे में भयानक आग की तस्वीर सामने आ रही हैं। आग ने ट्रेन की कई बगियां को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं लग पाया है। आग लगने की घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच कर बोगी में लगी आग को बुझाने के प्रयास में जुट गई है। वहीं, रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

क्लोन स्पेशल ट्रेन करीब दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली से खुली थी। शाम 5 से 5:30 बजे के बीच सराय भूपत स्टेशन के पास गुजर रही थी। इसी दौरान एस-1 बोगी में धुआं निकलता दिखा। इसे देखते ही गार्ड ने ट्रेन को रोकने का सिग्नल दिया। यात्रियों को बोगी से उतारा गया। यात्रियों को उतरते ही बोगी में आग फैलने लगी। छठ को लेकर क्लोन स्पेशल चलाया जा रहा है। इसको लेकर रेलवे की ओर से जानकारी जारी की गई है। इसमें दावा किया गया है कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, ट्रेन में सवार यात्रियों के सामान जलकर खाक हो गए हैं। रेलवे की ओर से जलकर खाक हुई तीनों बोगियों को काटकर अलग करने की कवायद जारी है। इसके बाद रेल को आगे के लिए रवाना किए जाने की तैयारी की गई है।

02570 नई दिल्ली- दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन छठ पर्व को लेकर चलाई जा रही है। इसके इटावा के सराय भूपत स्टेशन के पास पहुंचने के दौरान गार्ड ने एस-1 बोगी से धुआं निकलता देखा। उन्होंने इसका सिग्नल ट्रेन के ड्राइवर को दिया। गार्ड की सूझबूझ से ट्रेन को रोका गया। इसके बाद यात्रियों को तत्काल बोगी खाली करने को कहा गया। अपनी जान बचाने के लिए यात्री सामान को छोड़कर नीचे की तरफ भागे। इस दौरान कुछ यात्री बोगी से नीचे कूद गए। इससे उन्हें चोट भी आई। छठ पूजा स्पेशल ट्रेन के स्लीपर बोगी में भी भारी भीड़ थी। यात्री खचाखच भरे हुए थे। ट्रेन में आग लगने की खबर उच्च अधिकारियों को दी गई। मौके पर डीआरएम के पहुंचने की बात कही जा रही है। वहीं, राहत और बचाव कार्य जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी जरूरत : रौशन कुशवाहा

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…

14 मिनट ago

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…

26 मिनट ago

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

10 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

10 घंटे ago

बिहार: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, RPF के जवानों ने यूं बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के…

10 घंटे ago