National

टीम इंडिया के प्रैक्टिस मैच में जर्सी के रंग पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- हर चीज का भगवाकरण कर रही BJP

पश्‍च‍िम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय क्रिकेट टीम की प्रैक्टिस जर्सी को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बीजेपी पर भारतीय क्रिकेट टीम समेत देशभर के विभिन्न संस्थानों का भगवाकरण करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, सीएम बनर्जी ने मध्य कोलकाता के पोस्ता बाजार में जगधात्री पूजा के उद्घाटन अवसर पर आरोप लगाया कि बीजेपी ने न केवल क्रिकेट टीम की प्रैक्‍टि‍स जर्सी, बल्‍क‍ि मेट्रो स्टेशनों की पेंटिंग में भी भगवा रंग पेश किया है।

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा कि वे (BJP) पूरे देश को भगवा रंग में रंगने का प्रयास कर रहे हैं। हमें अपने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है। मुझे विश्वास है कि वे विश्व कप में चैंपियन होंगे लेकिन वे वहां भी भगवा रंग लेकर आए हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे लड़के अब भगवा रंग की जर्सी में प्रैक्‍टिस कर रहे हैं। मेट्रो स्टेशनों को भगवा रंग में रंग दिया गया है। यह अस्वीकार्य है।

मायावती का दिया उदाहरण

ममता बनर्जी ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मैंने एक बार देखा था। मायावती ने अपनी एक मूर्ति बनवाई थी। उसके बाद, मैंने ऐसा कुछ नहीं सुना। इस तरह की नौटंकी हमेशा फायदे की ओर नहीं ले जा सकती। सत्ता आती और जाती रहती है।

बीजेपी ने किया पलटवार

ममता बनर्जी के बयान पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। बीजेपी नेता शिशिर बाजोरिया ने कहा हम विश्व कप के लिए टीम इंडिया में उनकी इच्छा का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह कहती हैं कि टीम इंडिया का भगवाकरण हो गया है क्योंकि वे अभ्यास के दौरान भगवा जर्सी पहनते हैं तो उस तिरंगे के बारे में क्या कहें जहां भगवा सबसे ऊपर है? सूर्य की पहली किरण का रंग कैसा होता है? शिशिर ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने खुद शहर को नीले और सफेद रंग से रंगा है।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

4 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

9 घंटे ago