National

युद्ध की घोषणा: इजरायल पर हमास का हमला, भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी पढ़‍िए

इजरायल के हालात पर भारत सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। हमास आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने X पर वीडियो संदेश में युद्ध का एलान किया। इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘हमास ने इजरायल के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है, इसमें इजरायल की जीत होगी।’

भारत सरकार ने इजरायल में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उनसे हालात पर नजर रखने और सतर्क रहने को कहा गया है। लोकल अथॉरिटीज के सुझाव मानें, गैर-जरूरी काम से बाहर न निकलें और सेफ्टी शेल्टर्स के पास रहें। भारतीय नागरिकों से इजरायली होम फ्रंट कमांड की वेबसाइट देखने को कहा गया है। आपातकाल में तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करने को कहा गया है। दूतावास का हेल्पलाइन नंबर +97235226748 और ईमेल आईडी consl.telaviv@mea.gov.in है।

यरूशलम में लगातार गूंज रहे सायरन

इजरायली सेना का कहना है कि वह गाजा पट्टी में कुछ ठिकानों को निशाना बनाकर पर हमला कर रही है। आतंकवादी समूह हमास ने इजरायल के खिलाफ एक नये सैन्य अभियान की घोषणा की है। यरूशलम में हवाई हमले के लिए सतर्क करने वाले सायरन बज रहे हैं। इससे पहले, हमास की सैन्य शाखा के एक नेता ने दावा किया कि उसने नये सैन्य अभियान के तहत इजरायल में 5,000 से अधिक रॉकेट दागे हैं।

हमास के हमले का करारा जवाब देने की तैयारी में इजरायल

हमास नेता मोहम्मद अल-दीफ ने इजराइल के खिलाफ एक नए सैन्य अभियान ‘अल-अक्सा फ्लड’ की शुरुआत का एलान किया। PTI के अनुसार, हमास के रॉकेट हमले में एक महिला की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हुए हैं। इजरायली रक्षा मंत्री के कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने IDF की जरूरतों के अनुसार रिजर्व सैनिकों के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सुरक्षा प्रतिष्ठानों के सभी प्रमुखों के साथ मौजूदा सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए रक्षा मंत्रालय मुख्यालय रवाना हो गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

11 मिनट ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

32 मिनट ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

57 मिनट ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

10 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

20 घंटे ago