National

कांग्रेस शासित सभी राज्यों में होगी जातीय जनगणना, CWC की बैठक के बाद राहुल गांधी ने की घोषणा

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर प्रमुखता से आगे बढ़ने का फैसला किया है। सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में जातीय जनगणना को लेकर सर्वसम्मति बनी। वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि समिति ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ किया कि कांग्रेस शासित राज्यों में जातीय जनगणना कराई जाएगी।राहुल गांधी ने कहा कि अब देश जातीय जनगणना चाहता है। राहुल गांधी ने कहा कि वर्किंग कमेटी में 4 घंटे तक जातीय जनगणना के मुद्दे पर चर्चा हुई।

इंडिया गठबंधन से सहमति की उम्मीद

राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल इस पर सहमत होंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हम जो वादा करते हैं उसे निभाते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम बीजेपी पर जातीय जनगणना के लिए दबाव बनाएंगे। राहुल ने कहा कि अगर वे नहीं करते हैं तो उन्हें पीछे हट जाना चाहिए क्योंकि देश जातिगत जनगणना चाहता है।

जातिगत जनगणना के बाद आर्थिक सर्वे भी

राहुल गांधी ने कहा कि जातिगत जनगणना के बाद आर्थिक सर्वे भी कराया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि सबको न्याय मिले इसके लिए जातिगत जनगणना कराई जाएगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के पास डाटा है उसे जारी करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को एक बार फिर ओबीसी के मुद्दे पर घेरा। राहुल ने कहा पीएम नहीं चाहते की ओबीसी की भागीदारी ना हो ऐसा पीएम चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी बताते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago