National

ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक ने पत्नी के साथ अक्षरधाम मंदिर में की पूजा-अर्चना, विजिटर डायरी में लिखा खास मैसेज

जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ रविवार को अक्षरधाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान स्वामीनारायण के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में दर्शन के बाद विजिटर डायरी में कुछ खास बातें लिखी है।

विजिटर डायरी में सुनक ने क्या लिखा

दर्शन के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने मंदिर की विजिटर डायरी में लिखा कि वसुधैव कुटुंबकम की भावना में हम मंदिर समिति और उपस्थित लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं। शिखर सम्मेलन पूरी दुनिया को शांति, धार्मिक समृद्धि और वैश्विक सद्भाव की दिशा में सामूहिक रूप से मदद करने में एक शानदार सफलता है।

अक्षता और सुनक ने की मंदिर की वास्तुकला की तारीफ

मंदिर में सुनक और उनकी पत्नी ने पवित्र छवियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया व कला और वास्तुकला की प्रशंसा की। दंपति ने नीलकंठ वर्णी महाराज की मूर्ति पर अभिषेक भी किया और विश्व शांति, प्रगति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की।

पौने सात बजे ब्रिटेन पीएम पहुंचे थे मंदिर

मंदिर समिति की ओर से स्वामी दयानंद दास ने बताया कि वह मंदिर पौने सात बजे पहुंचे थे। एक घंटा मंदिर में रुक कर उन्होंने दर्शन किए। मंदिर समिति की ओर से उन्हें अक्षरधाम मंदिर की तस्वीर स्मृति के रूप में भेंट की गई है।

दर्शन के बाद स्वामीनारायण मंदिर के मुख्य स्वामी ने पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद संतों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कर ऋषि सुनक व पत्नी के हाथ में रक्षा सूत्र बांधा।

संस्था के वरिष्ठ स्वामी ब्रह्मविहारी ने कहा कि अक्षरधाम में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का स्वागत करना और स्वामी महाराज के शांति, एकता और सार्वजनिक सेवा के संदेश को साझा करना सम्मान की बात है। भारत के साथ ब्रिटेन का रिश्ता दोस्ती के बंधन पर बना है। सांस्कृतिक आदान-प्रदान के साथ-साथ ब्रिटेन में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री होना हमारे लिए गर्व की बात है। हमें इस यात्रा के माध्यम से रिश्ते को मजबूत करने में खुशी मिली है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago