National

PM मोदी ने जो बाइडेन से कराया नीतीश कुमार का परिचय, NDA छोड़ने के बाद पहली दफा हुई मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिये गये रात्रिभोज में शामिल हुए। राष्ट्रपति ने सीएम नीतीश कुमार को निमंत्रण पत्र भेज रात्रिभोज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। ऐसे में नीतीश कुमार जब दिल्ली में प्रगति मैदान के भारत मंडपम पहुंचे तो उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात हुई। एनडीए से अलग होने के बाद से नीतीश की प्रधानमंत्री मोदी से ये पहली मुलाकात थी। इस दौरान इन दोनों नेताओं में बातचीत भी हुई है।

दरअसल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा के साथ पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए और लगभग 12.30 बजे वहां पहुंचे। वहां पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के आमंत्रण पर वे इसमें शामिल होने के लिए आए हैं। इसके बाद सीएम नीतीश देर शाम भारत मंडपम पहुंचे जहां G- 20 में शामिल मेंबर समेत भारत के तमाम राज्यों के सीएम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिये गये रात्रिभोज में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान नीतीश कुमार की पीएम मोदी से हल्की – फुल्की महज औपचारिकता पूर्ण बातचीत हुई। इसके बाद नीतीश कुमार अपने पहले से निर्धारित जगह पर चले गए।

मालूम हो कि, नीतीश कुमार शनिवार को दिल्ली दौरे पर रहे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर 9 सितंबर को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस भोज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इसी आमंत्रण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे। नीतीश कुमार ने अगस्त 2022 में बीजेपी का साथ छोड़कर बिहार में महागठबंधन की सरकार का गठन किया था। उसके बाद यह उनका पीएम से पहला मुलाक़ात था।

आपको बताते चलें कि, आखिरी बार मई 2022 में नीतीश और पीएम मोदी ने पटना में बिहार विधानसभा के कार्यक्रम में मंच साझा किया था। एक ओर नीतीश कुमार G20 समिट के भोज में शामिल हुए तो वहीं दूसरी तरफ उन्ही के समाज कल्याण मंत्री ने जी 20 शिखर सम्मेलन को समय बर्बादी करार दिया। और पीएम मोदी को देश का विफल प्रधानमंत्री बताया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 मिनट ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

19 मिनट ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

33 मिनट ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

10 घंटे ago