National

बड़ा ट्रेन हादसा: लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस में आग लगने से 8 यात्रियों की मौत, कई लोग झुलसे

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण हादसा हुआ है। रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक ट्रेन के डिब्बों में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, इस आग में झुलसकर 2 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी। इस दौरान टूरिस्ट कोच में आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि कोच में भीषण आग लगी हुई है और कुछ लोग आसपास चिल्ला भी रहे हैं। इस दौरान बगल के रेलवे ट्रैक से एक ट्रेन भी गुजर रही है। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। इस दौरान ट्रेन का कोच बुरी तरह से जला हुआ नजर आ रहा है।

बालासोर ट्रेन हादसे में 293 यात्रियों की हुई थी मौत 

इस हादसे के बाद लोगों को बालासोर ट्रेन हादसा याद आ गया। इस भीषण हादसे में कुल 293 यात्रियों की मौत हुई थी जिनमें से 287 यात्रियों की मौके पर ही जान चली गई थी जबकि छह अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। बालासोर के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस दो जून को शाम लगभग सात बजे एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिससे इसके अधिकतर डिब्बे पटरी से उतर गए। कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे उसी समय वहां से गुजर रही बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस के कुछ पिछले डिब्बों पर पलट गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

6 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

13 घंटे ago