National

2024 में सांसदी का चुनाव लड़ेगी सीमा हैदर! PM मोदी के केंद्रीय मंत्री की पार्टी ने दिया ऑफर

सचिन के प्यार के खातिर चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) ने फिल्म साइन कर ली है. जल्द ही वह अभिनेत्री बनने वाली है. यह खबर तो आपने सुन ही ली होगी. वहीं, अब एक पार्टी ने सीमा को अपने सिंबल पर चुनाव (Election) लड़वाने का ऐलान किया है. जी हां सही पढ़ा आपने. अब सीमा की राजनीति में एंट्री हो गई है.

सीमा हैदर को एनडीए की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (RPI) ने पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है. बताया जा रहा है कि सीमा हैदर ने भी RPI के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. पार्टी के पदाधिकारियों का दावा है कि सीमा को पार्टी महिला विंग की अध्यक्ष बनाया जाएगा. साथ ही उनकी बोलने कि शैली को देखते हुए पार्टी प्रवक्ता भी बनाया जाएगा.

यहां तक कि पार्टी ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के सिंबल पर सीमा हैदर को चुनाव लड़वाने की बात कही है. अब बस पार्टी को सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सीमा को क्लीन चिट मिलने का इंतजार है.

‘सीमा का पार्टी में स्वागत किया जाएगा’

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मासूम किशोर ने जानकरी देते हुए बताया कि सीमा हैदर पाकिस्तानी नागरिक है और भारत आई है. अगर हमारी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सीमा को क्लीन चिट मिलती है और उसे भारत की नागरिकता मिल जाती है, तो सीमा का पार्टी में स्वागत किया जाएगा. बाबा साहेब का बनाया हुआ कानून है कि जिसको भारत की नागरिकता है वो कहीं भी चुनाव भी लड़ सकता है.

मासूम ने आगे कहा कि अभी तक की जांच में उसके ऊपर कोई दोष नहीं सिद्ध हुआ है. अगर उसे सुरक्षा एजेंसियों से क्लीन चिट मिलती है तो हम उसे प्रवक्ता भी बनाएंगे क्योंकि वो एक अच्छी वक्ता है. अगर भारत की नागरिकता मिल गई तो रिपब्लिकन पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव भी लड़वाएंगे. 2024 में भी चुनाव लड़वा सकते हैं. बस शर्त है कि उसको नागरिकता मिलनी चाहिए.

बताते चलें कि रामदास अठावले राज्यसभा सांसद हैं और केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर बयान दिया था कि इस हिंसा में आतंकवादियों का हाथ है. उन्होंने कहा था कि म्यांमार से मणिपुर में घुसपैठ कर ऐसी स्थिति उत्पन्न करवाई जा रही है. राज्य हो या केंद्र सरकार लगातार इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं. वे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. उनकी पार्टी का महाराष्ट्र में अच्छा वोट बैंक माना जाता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

45 मिनट ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

1 घंटा ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

2 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

3 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

11 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

12 घंटे ago