National

टमाटर ने बदल दी किस्मत: महाराष्ट्र के किसान ने ने 1 महीने में ही कमाए डेढ़ करोड़ रुपए

देशभर में टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच जहां आम आदमी को बुरा हाल है तो वहीं इसने कई किसानों को मोटा फायदा हो रहा है। पुणे के जुन्नर के तुकाराम भागोजी गायकर और उनके परिवार ने एक महीने में 13,000 टमाटर की क्रेट बेचकर 1.5 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है।

तुकाराम के पास 18 एकड़ कृषि भूमि है इसमें से 12 एकड़ भूमि पर वह अपने बेटे ईश्वर गायकर और बहू सोनाली की मदद से टमाटर की खेती करते हैं। परिवार ने कहा कि वे अच्छी गुणवत्ता वाले टमाटर उगाते हैं।

ऐसे हुआ फायदा

हाल ही में 11 जुलाई 2023 को टमाटर की क्रेट का मूल्य 2100 रुपए (20 किलो क्रेट) मिला। गायकर ने कुल 900 टमाटर की क्रेट बेचीं। उनको एक ही दिन में 18 लाख रुपए मिले। पिछले दिनों में उन्हें ग्रेड के आधार पर प्रति क्रेट 1000 रुपए से 2400 रुपए तक की कीमत मिली है। इससे उन्हें 1.5 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई हुई।

इसके अलावा महाराष्ट्र के जुन्नर के ही कई किसानों ने ऊंचे दामों पर टमाटर बेचकर मोटी कमाई की है। किसानों का कहना है कि इस बार टमाटर के टोकरे (20 किलोग्राम ग्राम) के लिए ऊंची कीमत 2500 रुपए यानी 125 रुपए प्रति किलोग्राम मिली है। इससे कई टमाटर उत्पादक लखपति और करोड़पति बन गए हैं।

चंडीगढ में टमाटर 350 रुपए किलो तक पहुंचा

चंडीगढ के फुटकर बाजारों में सोमवार-मंगलवार को टमाटर के दाम 350 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे, हालांकि अभी ये 200 रुपए के ऊपर ही बना हुआ है। वहीं गाजियाबाद में इसका भाव 200 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। देश में ज्यादातर जगहों पर टमाटर की कीमतें 100 रुपए के पार पहुंच गई हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

10 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

11 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

14 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

1 दिन ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

1 दिन ago