महाराष्ट्र में आज बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है जो विपक्षी एकता के लिए बड़ा झटका है। शिंदे सरकार में एनसीपी नेता अजित पवार शामिल हो गये हैं। अजित पवार ने आज उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अजित पवार पांचवी बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने हैं। उनके 9 विधायक भी शिंदे सरकार में मंत्री बन गये हैं।
अजित पवार और 9 विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पुणे में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। पहले भी ऐसी बगावत हो चुकी हैं, लेकिन पार्टी को फिर खड़ी करूंगा। उन्होंने कहा कि अजित पवार की उनसे इस संबंध में कोई बातचीत नहीं हुई है। पार्टी के खिलाफ काम करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा।
शरद पवार आगे कहते हैं कि दो दिन पहले पीएम मोदी ने एनसीपी को लेकर बयान दिया था कि एनसीपी खत्म पार्टी है। यही नहीं उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाये थे। मुझे खुशी है कि मेरे कुछ साथियों ने शपथ ली लेकिन एनडीए में शामिल होते ही सभी आरोप मिट गये। लेकिन अगले कुछ दिनों में लोगों को पता चल जाएगा कि इन एनसीपी नेताओं ने हाथ क्यों मिलाया है?
जो लोग शामिल हुए हैं उन्होंने मुझसे संपर्क किया है और कहा है कि उन्हें बीजेपी ने आमंत्रित किया है। जबकि 6 जुलाई को हमने एक बैठक बुलाई थी जिसमें अहम मुद्दों पर चर्चा की जानी थी। पार्टी के अंदर भी कुछ बदलाव किये जाने थे लेकिन इससे पहले ही कुछ नेताओं ने अपना अलग रुख अपना लिया। शरद पवार ने कहा कि यह नई बात नहीं है। इससे पहले भी ऐसी बगावत देखी है लेकिन फिर से मैं पार्टी खड़ी करके दिखाऊंगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…