एनसीपी नेता अजित पवार की बगावत के बीच शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अजित पवार के फैसले पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मुझे छोड़कर जाने वाले पहले भी चुनाव हार चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूरा खेल 3 महीने में बदल दूंगा, अजित पवार के साथ जो भी विधायक गए हैं, वो भी वापस आ जाएंगे।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार का कहना है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को उन विधायकों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने का अधिकार है, जिन्होंने कल महाराष्ट्र कैबिनेट में शपथ ली थी। उन्होंने कहा कि मेरे पास पहले विधायकों के जाने के दो-तीन पुराने अनुभव हैं, आगे नतीजे अच्छे होंगे।
शरद पवार ने आगे कहा कि अजित पवार खेमे से कई लोगों ने मुझे फोन किया और कहा कि उनकी विचारधारा एनसीपी से अलग नहीं है और वे अगले कुछ दिनों में अंतिम फैसला लेंगे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…