उत्तर प्रदेश के शहर और देश की राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर आया और सुहागरात मनाई। लेकिन अगले ही दिन दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दिया। जैसे ही एक बात परिवार और रिश्तेदारों को पता चली तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। वहीं दूल्हे तो कुछ समझने की स्थिति में नहीं था कि यह क्या हो गया।
दरअसल, यह मामला सोमवार का है, जब ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाने क्षेत्र में रहने वाले शख्स की शादी सिकंदराबाद की लड़की के साथ हुई थी। सात फेरे लेने के बाद दुल्हन सोमवार शाम को अपने ससुराल पहुंची। सुहागरात मनाने के बाद अचानक युवती का पेट दर्द हुआ तो परिवार के लोग उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। उसका चेकअप कराया तो पता चला कि उनकी नई-नवेली बहू 7 महीने की प्रेग्नेंट है। कुछ देर बाद ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
लड़की बालों बेटी की प्रेग्नेंट वाली बात छिपाकर की थी शादी
दूल्ह के घरवालों ने बच्ची के जन्म के बाद बहू के मायके वालों को इसकी सूचना देकर बुलाया। वहीं साफ कहा कि वह उसे अब नहीं रखेंगे। क्योंकि वधु पक्ष के लोगो ने लड़की के प्रेग्नेंट वाली बात छिपाकर हमें धोखे में रख यह शादी की है। फिर लड़की के घर वाले अपनी बेटी और बच्चे को साथ लेकर चले गए। बता दें कि वर पक्ष के लोगों ने अभी तक लड़की वालों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कराया है।
पेट फूलने पर पूछा तो बोली-पथरी का ऑपरेशन हुआ है
लड़के के घरवालों ने बताया कि जब हम सगाई करने के लिए पहुंचे थे तो लड़की का पेट बड़ा हुआ दिख रहा था। जब हमने इसकी वजह पूछी तो लड़की वालों ने कहा कि हमारी बेटी को पथरी की दिक्कत थी, उसका अभी ऑपरेशन हुआ है, इस वजह से पेट हल्का फूला हुआ है। वहीं दनकौर थाने क्षेत्र के थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि पुलिस के पास ऐसे किसी मामले की कोई शिकायत नहीं हाई है। बस पता चला है कि ऐसा मामला हुआ है। अगर शिकायत मिलती है तो एक्शन लिया जाएगा।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…