भारतीय सेना और पुलिस के एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता मिली है. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया गया है.
गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले ही कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया था. इसके साथ ही एक सप्ताह में अब तक 9 दहशतगर्दों को ढेर कर दिया गया है. इससे पहले यानी कल जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी के सहयोगी के घर को कुर्क कर लिया. जाणारी के अनुसार SIU आतंकवादियों को पनाह देने और उन्हें रसद सहायता प्रदान करने के मामलों पर कार्रवाई जारी रखते हुए सुबहानपुरा बिजबेहरा इलाके में आतंकवादी के सहयोगी का मकान कुर्क किया गया.
बताया जा रहा है गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी संख्या 22/2022 के आधार पर जांच के दौरान पता चला कि आतंकवादी के सहयोगी जुबैर अहमद गनी के पिता अब्दुल रहमान गनी के मकान का प्रयोग प्रतिबंधित संगठन के आतंकवादी कर रहे थे.
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…