National

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर लाठीचार्ज, विनेश फोगाट के भाई का सिर फटा

दिल्ली में जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने पहलवानों पर लाठीचार्ज कर दिया है, जिसमें विनेश फोगाट के भाई सिर पर चोट लगने से घायल हो गए हैं। इस बाबत पहलवान साक्षी मलिक ने बताया कि पहले एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ बदतमीजी की, जिसके बाद पहलवानों ने हंगामा किया। आरोप यह भी है कि पुलिसकर्मी नशे की हालत में था।

वहीं विनेश फोगाट का भी आरोप है कि धर्मेंद्र नाम के एक पुलिसकर्मी ने नशे की हालत में पहले उनके साथ गाली-गलौज की फिर विरोध करने पर उनके भाई पर हमला करके उसका सिर फोड़ दिया। इस घटना के बाद पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान विनेश फोगाट औऱ साक्षी मलिक रोती नजर आईं।

भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात

देर रात तक भारी संख्या में पुलिसकर्मी जंतर मंतर पर तैनात रहे। 35 सेकंड का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक पुलिसकर्मी जमीन पर बैठा है और हाथ जोड़े हुए है जबकि पीछे से पहलवान बोलते हुए सुनाई दे रहा की पुलिसकर्मी ने शराब पी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

1 घंटा ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

3 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

3 घंटे ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

5 घंटे ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

6 घंटे ago