National

मनोज वाजपेयी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में चल रही राजनीति पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सुशांत सिंह राजपूत बस झेल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. एक्टर इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म, सिर्फ एक बंदा काफी है के प्रमोशन में बिजी हैं. यह फिल्म 23 मई को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसमें अभिनेता एक वकील की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो एक गॉडमैन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला लड़ रहे हैं. लेटेस्ट इंटरव्यू में, मनोज वाजपेयी ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की. उन्होंने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म की भी पोल खोली.

मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ की यादें ताजा किया

आज तक से बात करते हुए मनोज ने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर अपने विचार साझा किए. यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों में से एक है और स्टार किड्स को अक्सर सोशल मीडिया पर इस वजह से ट्रोल भी किया जाता है. मनोज ने खुलासा किया कि वह नेपोटिज्म से कभी प्रभावित नहीं हुए, क्योंकि कोई भी स्टारकिड उस तरह की फिल्में नहीं करेगा जैसे वह करते हैं. उन्होंने साझा किया, “नवाज करेगा, इरफान होता तो वो करता है या केके मेनन करेगा.

सुशांत सिंह राजपूत पर क्या बोले

इसके अलावा उनसे सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत के बारे में पूछा गया. वह बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. मनोज ने खुलासा किया कि वह व्यक्तिगत रूप से इस खबर से बहुत प्रभावित हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह और सुशांत सोनचिरैया के सेट पर काफी करीब आ गए थे. मनोज ने कहा, “हम वास्तव में करीब हो गए थे और उनका मेरे लिए बहुत प्यार था. मैं अक्सर सेट पर मटन पकाता था और वह हमेशा खाने के लिए आते थे. हमें कभी नहीं पता था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेंगे. उन्होंने अपने बारे में खुलकर बात की थी.

मनोज वाजपेयी ने इंडस्ट्री की बताई सच्चाई

मनोज ने यह भी कहा कि दिवंगत अभिनेता सुशांत इंडस्ट्री में राजनीति और गुटबाजी को संभाल नहीं पाए. उन्होंने कहा, “इंडस्ट्री में राजनीति हमेशा होती है, लेकिन जैसे-जैसे आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाते हैं, यह और भी गंदा होता जाता है. मुझे कभी कोई समस्या नहीं हुई, क्योंकि मैं जिद्दी और मोटी चमड़ी वाला था.” जब मनोज से पूछा गया कि क्या सुशांत नेपोटिज्म का शिकार हो गए थे, तो उन्होंने कहा, “यदि आप मनोज बाजपेयी बनना चाहते हैं, तो कोई राजनीति नहीं है. लेकिन वह एक स्टार बनना चाहता था, जहां बहुत पॉलिटिक्स है और वो इसे झेल नहीं पाया”.

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

1 घंटा ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

2 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

2 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

3 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

3 घंटे ago