मणिपुर में आदिवासियों के आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार सख्त नजर आ रही है। बता दें कि हिंसाग्रस्त इलाको में उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है।
कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्यपाल ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश को मंजूरी दी है। बता दें कि हिंसा प्रभावित इलाकों में सेना और असम राइफल्स की तैनाती की गई है। सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी साझा की।
अबतक 4,000 लोगों को निकाला गया
सुरक्षाबलों ने हिंसा प्रभावित इलाकों से अब तक 4,000 लोगों को सुरक्षित निकाला है। इससे पहले आठ जिलों में कर्फ्यू लगाया था, जबकि पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया था।
CM ने की शांति की अपील
मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, ”राज्य में सभी से मेरी विनम्र अपील है कि इस घड़ी में शांति और सद्भाव बनाए रखने में सरकार का सहयोग करें।”
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…