National

हम सारे मेडल ही लौटा देंगे, पुलिस से झड़प के बाद भड़के विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच बुधवार रात को झड़प हो गई थी। इसके बाद धरना दे रहे पहलवान और भड़क गए हैं। यही नहीं पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने तो यहां तक कह दिया कि जीते हुए मेडल हम सरकार को लौटा देंगे। बजरंग पूनिया ने कहा कि अगर देश का नाम रोशन करने पर भी ऐसा सलूक होता है, तो हमें ये पदक नहीं चाहिए। दिल्ली पुलिस और बृजभूषण के आदमी शुरू से ही इस धरने को खराब करना चाहते हैं। कभी जातिवाद, कभी क्षेत्रवाद का नाम दिया जा रहा है। उनके बाद विनेश फोगाट ने भी मेडलों को वापस लौटाने की बात कही।

बजरंग पूनिया ने कहा कि अगर ऐसा ही सम्मान है, मेडल का तो हम उनका क्या करेंगे। इससे अच्छा तो हम नॉर्मल लाइफ जी लेंगे। बेहतर होगा कि हम मेडल को भारत सरकार को ही लौटा देंगे। जिस तरह से ये लोग धक्का मुक्की कर रहे हैं, तब इन्होंने नहीं समझा कि ये पद्मश्री भी हैं। देश की ऐसी स्थिति हो रही है कि महिला और बेटियां यहां रोड पर बैठकर न्याय की भीख मांग रही हैं और उन्हें कोई न्याय नहीं दिला रहा है। राजनीति से ऊपर उठकर यदि आप न्याय दिला पाएं तो देश आपका आभारी रहेगा।

पुलिस से झड़प के बाद विनेश फोगाट तो रोने ही लगी थीं। विनेश फोगाट ने कहा, ‘इतने कांड करने वाला बृजभूषण तो मजे से सो रहा है। हम एक तख्त लेकर आए तो उस पर भी धक्के मारे गए। क्या यही दिन देखने के लिए हम मेडल लेकर आए थे। यही दिन देखना है तो मैं तो चाहूंगी कि कोई देश के लिए मेडल ही लेकर ना आए। हम अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसके बाद भी धर्मेंद्र नाम के पुलिस वाला हमें धक्के मार रहा था। हमने तो रोटी भी नहीं खाई और यहां डटे हुए हैं। यदि हमें मारना ही है तो वैसे ही मार दो। हम मरने के लिए तैयार हैं।’ विनेश फोगाट ने कहा कि पुलिस के हमले में तीन पहलवानों को ज्यादा चोट आई हैं।

इसके अलावा बजरंग पूनिया ने कहा कि ये पुलिस वाले हमसे जबरदस्ती कर रहे हैं और बहन-बेटियों को गालियां दे रहे हैं। हम तो कहते हैं कि सभी लोग ट्रैक्टर और ट्रॉली लेकर दिल्ली पहुंचो। बजरंग पूनिया ने कहा कि हर बात को राजनीति से ही जोड़ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के मुद्दे पर भी राजनीति क्यों हो रही है। इस बीच बजरंग पूनिया ने भावुक अपील करते हुए किसानों से दिल्ली आने की अपील की है, जिसे लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है।

अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, UP-हरियाणा से आ सकते हैं लोग

दिल्ली पुलिस ने सभी जिलों के डीसीपी को आदेश दिया है कि वे अलर्ट पर रहें। खासतौर पर सीमांत इलाकों की निगरानी रखें क्योंकि बड़ी संख्या में लोग आ सकते हैं। सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि हमें इनपुट मिला है कि बड़ी संख्या में लोग जंतर मंतर का रुख कर सकते हैं, जहां पहलवान धरने पर बैठे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago