National

पहलवानों ने बृजभूषण की नार्को टेस्ट की चुनौती स्वीकारी, कहा- पूरे देश में हो नार्को टेस्ट का लाइव प्रसारण…

भाजपा सांसद और रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की नार्को टेस्ट की चुनौती को रेसलर्स ने सोमवार को स्वीकार कर लिया। बजरंग पूनिया ने कहा कि हम सभी किसी भी टेस्ट के लिए तैयार हैं, लेकिन इसे सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराया जाए। नार्को टेस्ट लाइव हो ताकि सवाल और जवाबों को पूरा देश सुने।

बृजभूषण ने रविवार को कहा था कि मैं अपना नार्को टेस्ट, पॉलीग्राफी टेस्ट तथा लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं। मगर मेरी शर्त है कि मेरे साथ ही विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का भी यही टेस्ट होना चाहिए। वह मीडिया बुलाकर इसका ऐलान करें।

रेसलर्स पिछले 30 दिनों से जंतर-मंतर पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ जांच और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कल यानी 23 मई को इंडिया गेट पर पहलवान कैंडल मार्च निकालेंगे।

खाप पंचायतें रेसलर्स के हक में उतरीं

बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे रेसलर्स के सपोर्ट में खाप पंचायतें भी आ चुकी हैं। रविवार को रोहतक के महम चौबीसी में खाप महापंचायत हुई। फैसला लिया गया कि पहलवानों के समर्थन में 23 मई को दिल्ली के इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

28 मई को नए संसद भवन के सामने खापों की महिला महापंचायत होगी। इसमें देशभर से महिलाओं के अलावा खाप और किसान नेता भी पहुंचेंगी। ये महिला महापंचायत पहलवानों के साथ मिलकर जो भी फैसला लेगी, वह सभी खापों को मंजूर होगा।

23 अप्रैल से धरना दे रहे रेसलर्स

23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक की अगुआई में रेसलर्स बृजभूषण के खिलाफ धरना दे रहे हैं। पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण को पद से हटाया जाए और गिरफ्तार किया जाए। इससे पहले पहलवान सुप्रीम कोर्ट गए थे। यहां उनके मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को सांसद पर केस दर्ज करने का आदेश दिया था। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ छेड़छाड़ और पोस्को एक्ट के तहत 2 केस दर्ज किए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

6 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

1 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

1 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago