National

‘स्टार क्रिकेटर क्यों चुप, क्या डरते हैं? समर्थन नहीं मिलने पर फूटा विनेश का गुस्सा, बोलीं- अब बधाई मत देना

देश के दिग्गज पहलवान रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक बार फिर दिल्ली में धरने पर बैठे हैं. कई राजनीतिक दलों ने भी इन पहलवानों को समर्थन दिया है. लेकिन, अबतक बड़े खिलाड़ी या खेल बिरादिरी खुलकर इनके समर्थन में नहीं आई है. इसे लेकर बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाने वाली इंटरनेशनल रेसलर विनेश फोगाट आहत हैं. उन्होंने इस मामले पर स्टार क्रिकेटरों और शीर्ष खिलाड़ियों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं.

वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली विनेश फोगाट ने कहा कि मुझे यह देखकर पीड़ा हो रही है कि देश के बड़े क्रिकेटर और खिलाड़ियों के पास इतना भी साहस नहीं है कि वो इस मसले पर कुछ बोले हैं और जो सत्ता में उनपर सवाल उठाए. विनेश, ओलंपिक में पदक जीतने वालीं साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया के साथ, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे पहलवानों के विरोध में सबसे आगे हैं.

स्टार क्रिकेटर्स की चुप्पी से मन दुखी: विनेश

इंडियन एक्सप्रेस के आइडिया एक्सचेंज प्रोग्राम में विनेश ने कहा, “पूरा देश क्रिकेट की पूजा करता है. लेकिन एक भी क्रिकेटर ने कुछ नहीं बोला है. हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप हमारे पक्ष में बोलें, लेकिन कम से कम इस मसले पर अपनी राय तो रखें और इतना तो कहें कि इस मामले में न्याय मिलना चाहिए या जो सही हो. क्रिकेटर्स, बैडमिंटन प्लेयर, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग…के दिग्गज खिलाड़ियों की चुप्पी चुभने वाली है.

‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ पर ट्वीट किया, तो अब क्या हुआ?

विनेश फोगाट ने ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि हमारे देश में बड़े एथलीट्स नहीं हैं. कई क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अमेरिका में ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के दौरान खुलकर अपनी बात रखी थी और समर्थन दिखाया था. क्या हम इतने के भी लायक नहीं हैं? उन्होंने कहा कि जब पहलवान ओलंपिक या बड़े मंच पर पदक जीतते हैं तो क्रिकेटर भी उन्हें बधाई देते हैं. लेकिन अभी क्या हो गया? फोगाट ने पूछा कि क्या यह खिलाड़ी सिस्टम से डरते हैं या पर्दे के पीछे कुछ और खेल है?

‘खिलाड़ियों को शायद अपने आर्थिक नुकसान का डर’

विनेश ने आगे कहा कि मैंने और बजरंग पूनिया ने खुली चिठ्ठी लिखी थी और वीडियो पोस्ट किए थे, जिसमें खिलाड़ियों से बोलने का अनुरोध किया थआ. लेकिन हम नहीं जानते कि वे किस बात से डरते हैं. मैं समझती हूं कि वो हो सकता है कि वो इस बात को लेकर डर रहे हों कि कहीं वो कुछ बोले और उनकी स्पॉन्सरशिप और ब्रांड एंडोर्समेंट डील प्रभावित हो जाए. शायद इसीलिए वे पहलवानों से खुद को जोड़ने से डर रहे हैं. यही बात मुझे तकलीफ दे रही.

कपिल देव ने भी ट्वीट किया था

उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों में अभी अपनी बात कहने का ‘साहस’ नहीं. उन्हें भविष्य में पदक जीतने पर उन्हें ‘बधाई’ नहीं देनी चाहिए. खाप पंचायतों और कुछ राजनीतिक दलों से मिले समर्थन के बीच गुरुवार को ही पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने पहलवानों की तस्वीर ट्वीट कर कहा था कि क्या इन्हें कभी न्याय मिलेगा? एक दिन पहले ही ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने पहलवानों के साथ एकजुटता दिखाई थी. उन्होंने कहा था, “हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस मुद्दे को एथलीट्स की चिंताओं के साथ निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से सुना जाए.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

7 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

8 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

9 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

10 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

12 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

12 घंटे ago